EPFO 3.0: अब मिनटों में निकल जाएगा PF... जानिए नए नियम और पूरी डिटेल

देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. Employees’ Provident Fund Organisation यानी EPFO जल्द ही EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रहा है. यह सिर्फ एक तकनीकी बदलाव नहीं बल्कि पूरी प्रणाली का डिजिटल रूपांतरण है, जिससे PF निकालने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और पारदर्शी हो जाएगी.

PF withdrawal rules 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

PF withdrawal rules 2026: देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. Employees’ Provident Fund Organisation यानी EPFO जल्द ही EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रहा है. यह सिर्फ एक तकनीकी बदलाव नहीं बल्कि पूरी प्रणाली का डिजिटल रूपांतरण है, जिससे PF निकालने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और पारदर्शी हो जाएगी. करीब 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों पर इसका सीधा असर पड़ेगा. चलिए आपको पूरी डिटेल बताते हैं.

क्या है EPFO 3.0 और क्यों है खास
EPFO 3.0 को एक कोर बैंकिंग सिस्टम की तरह डिजाइन किया गया है. इसका मकसद है रियल टाइम प्रोसेसिंग, कम कागजी काम और बेहतर रिकॉर्ड मैनेजमेंट. इससे क्लेम में देरी कम होगी और यूजर्स को जल्दी पैसा मिल सकेगा. यह सिस्टम आने वाले लेबर कोड्स के अनुरूप भी तैयार किया जा रहा है.

PF निकालने के नियम हुए आसान
अब PF निकासी को तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है. पहली जरूरी जरूरतें जैसे इलाज, पढ़ाई और शादी. दूसरी हाउसिंग से जुड़ी जरूरतें. और तीसरी विशेष परिस्थितियां. इससे लोगों को नियम समझने में आसानी होगी. नए नियम के तहत कर्मचारी अपने PF का अधिकतम 75 प्रतिशत ही निकाल सकेंगे. कम से कम 25 प्रतिशत राशि खाते में रखना अनिवार्य होगा. इसका उद्देश्य रिटायरमेंट के लिए बचत को सुरक्षित रखना है.

नौकरी छूटने पर बदले नियम
अगर किसी कर्मचारी की नौकरी छूट जाती है, तो 1 महीने बाद वह 75 प्रतिशत राशि निकाल सकता है. बाकी 25 प्रतिशत 12 महीने बाद ही निकाला जा सकेगा. पहले पूरी राशि जल्दी निकालने की अनुमति थी, लेकिन अब इसमें सख्ती की गई है. 100 प्रतिशत PF निकासी अब केवल कुछ विशेष मामलों में ही संभव होगी. जैसे रिटायरमेंट, स्थायी विकलांगता, विदेश में बसना या लंबे समय तक बेरोजगारी.

कम समय में मिलेगा आंशिक निकासी का लाभ
अब कई मामलों में सिर्फ 12 महीने की नौकरी के बाद भी आंशिक निकासी की सुविधा मिल जाएगी. इससे खासकर युवाओं को राहत मिलेगी.

कम दस्तावेज, तेज प्रक्रिया
EPFO ने कई मामलों में दस्तावेजों की जरूरत कम कर दी है. इससे क्लेम प्रक्रिया तेज होगी और लोगों को बार-बार कागज जमा नहीं करने पड़ेंगे.

UPI और ATM से निकालने की तैयारी
EPFO 3.0 के तहत UPI और ATM के जरिए PF निकालने की सुविधा भी लाई जा रही है. इससे PF निकालना बैंक से पैसे निकालने जितना आसान हो सकता है. नई डिजिटल प्रणाली के चलते कई क्लेम अब एक हफ्ते के अंदर ही निपटाए जा रहे हैं. ऑटो सेटलमेंट का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है.

पेंशन नियम हुए सख्त
जहां PF निकालना आसान हुआ है, वहीं पेंशन से जुड़े नियम कड़े किए गए हैं. कुछ मामलों में पेंशन राशि निकालने के लिए 36 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है.

टैक्स नियम में कोई बदलाव नहीं
5 साल से पहले PF निकालने पर टैक्स लगेगा. जबकि 5 साल बाद निकासी टैक्स फ्री रहेगी. EPFO 3.0 में इन नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED