Advertisement

PNB का बड़ा अलर्ट! 13 सितंबर के बाद बंद हो सकते हैं ये बैंक खाते, कहीं आपका अकाउंट भी तो इस लिस्ट में शामिल नहीं?

बैंक के मुताबिक कई निष्क्रिय खातों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. अगर आप अपना खाता बंद होने से बचाना चाहते हैं, तो तय समय से पहले इसे एक्टिव कराना जरूरी

PNB
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB में है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. बैंक ने ऐसे ग्राहकों को अलर्ट किया है, जिनके बैंक खातों में लंबे समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और खाते में कोई बैलेंस भी नहीं है. बैंक के मुताबिक, ऐसे निष्क्रिय खातों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. अगर आप अपना खाता बंद होने से बचाना चाहते हैं, तो तय समय से पहले इसे एक्टिव कराना जरूरी होगा.

13 सितंबर के बाद बंद हो सकते हैं खाते
PNB के मुताबिक, जिन खातों में 30 जून 2026 तक लगातार तीन साल या उससे ज्यादा समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और खाते में बैलेंस शून्य है, उन्हें बंद किया जा सकता है. बैंक ने बताया है कि ऐसे खातों को 13 सितंबर 2026 के बाद बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी.

किन ग्राहकों को किया गया अलर्ट
बैंक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ग्राहकों को इस बारे में जानकारी दी है. यह चेतावनी उन खाताधारकों के लिए है, जिनके खाते लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए गए हैं. बैंक का कहना है कि ऐसे खातों को समय पर एक्टिव नहीं कराया गया, तो ग्राहक इनका इस्तेमाल आगे नहीं कर पाएंगे.

आखिर खाते बंद क्यों कर रहा PNB
बैंक ने बताया कि लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए जा रहे और बिना बैलेंस वाले खातों के दुरुपयोग की आशंका रहती है. ऐसे खातों से जुड़े जोखिम और संभावित धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंक ने इन्हें बंद करने का फैसला लिया है.

खाता बंद होने से ऐसे बचाएं
अगर आपका खाता भी इस कैटेगरी में आता है, तो 13 सितंबर से पहले अपनी संबंधित PNB ब्रांच में जाकर KYC डॉक्यूमेंट जमा करें और खाते को दोबारा एक्टिव करवाएं. इससे आप बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल जारी रख सकेंगे. अगर आपको अपने खाते की स्थिति की जानकारी नहीं है, तो तुरंत बैंक शाखा से संपर्क करें. PNB ने ग्राहकों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800 और 1800-2021 भी जारी किए हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement