Advertisement

Range Rover SV Ultra: मसाज सीट्स, 261Kmph की रफ्तार... भारत में लॉन्च हुई सबसे लग्जरी SUV

नई Range Rover SV Ultra में शानदार डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार पेट्रोल इंजन का शानदार मेल देखने को मिलता है. आइए जानते हैं इस लग्जरी SUV की कीमत, फीचर्स और इंजन से जुड़ी सभी अहम बातें.

Range Rover SV Ultra
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी लैंड रोवर ने अपनी नई और सबसे प्रीमियम SUV Range Rover SV Ultra को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की SV लाइनअप का नया टॉप वेरिएंट है, जिसे इस साल की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था. नई Range Rover SV Ultra में शानदार डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार पेट्रोल इंजन का शानदार मेल देखने को मिलता है. आइए जानते हैं इस लग्जरी SUV की कीमत, फीचर्स और इंजन से जुड़ी सभी अहम बातें.

कितनी है कीमत
Land Rover Range Rover SV Ultra को भारत में 3.8 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह SV ट्रिम पर आधारित कंपनी का सबसे प्रीमियम मॉडल है. SUV में नया और एक्सक्लूसिव Titan Silver पेंट ऑप्शन दिया गया है. इसके अलावा सैटिन प्लैटिनम और सिल्वर क्रोम फिनिश का इस्तेमाल ग्रिल, रेंज रोवर वर्डमार्क, व्हील इंसर्ट्स और स्किड प्लेट पर किया गया है, जिससे इसका लुक और भी आकर्षक बन जाता है.

लग्जरी इंटीरियर और एडवांस फीचर्स
नई Range Rover SV Ultra का इंटीरियर आर्केड व्हाइट और सिंडर ग्रे कलर थीम के साथ आता है. इसमें 13.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 13.7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पीछे बैठे यात्रियों के लिए 13.1 इंच की रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई है. इसके अलावा डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, पावर्ड सन ब्लाइंड, मेमोरी फंक्शन वाली इलेक्ट्रिक फ्रंट और रियर सीट्स, साथ ही सभी सीटों में वेंटिलेशन और मसाज जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस
Range Rover SV Ultra में केवल एक इंजन विकल्प दिया गया है. इसमें BMW से लिया गया 4.4 लीटर ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 537 बीएचपी की पावर और 750 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है. यह SUV केवल 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 261 किमी प्रति घंटा है.

22 और 23 इंच व्हील
कंपनी इस SUV के साथ स्टैंडर्ड 22 इंच के अलॉय व्हील देती है, जिन पर नया 'Inverted R' Range Rover लोगो हबकैप्स लगाया गया है. वहीं, ग्राहकों के लिए 23 इंच के बड़े व्हील का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है.
 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement