Credit Card Grace Period: क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ी राहत! ड्यू डेट मिस करने के बाद भी नहीं लगेगा जुर्माना, इतने दिनों तक बिना लेट फीस के कर सकते हैं भुगतान

Big Relief to Credit Card Users: RBI ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ी राहत दी है. अब ड्यू डेट मिस करने के बाद भी जुर्माना नहीं भरना पड़ेगा. बैंकों को अपने ग्राहकों को कम से कम तीन दिनों का ग्रेस पीरियड देना होगा. क्रेडिट कार्ड यूजर्स का अकाउंट तब तक ओवरड्यू नहीं माना जाएगा जब तक कि ये तीन अतिरिक्त दिन बीत न जाएं.

New Credit Card Rule
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

New Credit Card Rule: आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है. क्रेडिट कार्ड शहर के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि यह गांव के लोगों के लिए भी जरूरत बन चुका है. खरीदारी करने से लेकर बिजली-पानी के बिल जमा करने तक में क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया जा रहा है.

आपको मालूम हो कि क्रेडिट कार्ड आमतौर पर बैंक की ओर से जारी किया जाता है. यह एक भुगतान कार्ड है. क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने के बाद पैसा चुकाने के लिए 20 से 50 दिनों का समय मिलता है. यह बिलिंग चक्र पर निर्भर करता है. क्रेडिट कार्ड की ड्यू डेट गलती से भी भूल जाने पर लेट पेमेंट चार्जेस लग जाता है. यदि आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बड़ी राहत दी है. यदि आप क्रेडिट कार्ड की ड्यू डेट मिस कर जाते हैं तो भी आपके पास जुर्माने से बचने का मौका होगा. 

ग्रेस पीरियड देना होगा
RBI के नए नियम के अनुसार अब बैंक क्रेडिट कार्ड की ड्यू डेट मिस होते ही लेट फीस नहीं वसूल पाएंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए नियमों के मुताबिक बैंकों को अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से भुगतान किए गए रुपए को जमा करने के लिए कम से कम तीन दिनों का ग्रेस पीरियड देना होगा. इसको आप आसान भाषा में ऐसे समझ सकते हैं, यदि आपके क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट की आखिरी तारीख  1 है तो अब आप 4 तारीख तक बिना किसी जुर्माना के भुगतान कर सकते हैं. क्रेडिट कार्ड यूजर का अकाउंट तब तक ओवरड्यू नहीं माना जाएगा जब तक तीन अतिरिक्त दिन बीत न जाएं.

पूरे बिल अमाउंट पर नहीं देना होगा जुर्माना 
रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को एक और राहत लेट फीस के कैलकुलेशन को लेकर दी है. अभी तक बैंक ड्यू डेट से ऊपर होने पर पूरे बिल अमाउंट पर जुर्माना लगा देते थे, लेकिन आरबीआई के नए नियम के तहत लेट फीस सिर्फ उस बकाया राशि पर लगाई जाएगी जो ग्राहक ने पे नहीं की है. इससे ग्राहकों पर ब्याज का बोझ काफी कम हो जाएगा. 

क्रेडिट स्कोर नहीं होगा खराब 
क्रेडिट कार्ड की ड्यू डेट में एक दिन भी देरी क्रेडिट स्कोर को खराब कर देती थी लेकिन अब क्रेडिट कार्ड यूजर्स का अकाउंट पास्ट ड्यू उसी समय रिपोर्ट किया जाएगा जब यूजर्स तीन दिन का ग्रेस पीरियड भी खत्म कर देंगे. इसका मतलब है कि ग्रेस पीरियड में तीन दिनों के भीतर भुगतान करने पर यूजर्स के क्रेडिट स्कोर पर कोई निगेटिव असर नहीं पड़ेगा. आपको मालूम हो कि डेज पास्ट ड्यू की गिनती मूल ड्यू डेट से ही शुरू होगी. सिर्फ पेनल्टी और रिपोर्टिंग में तीन दिन की ढील मिलेगी.

कब से लागू होगा नया नियम 
आपको मालूम हो कि आरबीआई ने यह बदलाव अपनी अपडेटेड क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड निर्देश 2026 के तहत किया है. ये नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे. तब तक पुराने नियम ही प्रभावी रहेंगे. ऐसे में अभी अपनी ड्यू डेट का खास ध्यान रखें. पेमेंट में लापरवाही न बरतें. बिलिंग साइकिल और ब्याज की शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी. 

 

Read more!

RECOMMENDED