गूगल और ऑनलाइन पेमेंट करने वालों के लिए 1 जनवरी से बदल जाएंगे ये नियम, जान लें नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

1 जनवरी 2023 से कई नियम बदलने जा रहे हैं. गूगल और ऑनलाइन पेमेंट यूजर्स को इन नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है.

Changes from 1st Jan 2023
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:40 PM IST
  • पेमेंट करते हुए ध्यान रखें कई बात
  • गेमिंग सर्विस हो रही है बंद

नया साल आने वाला है और अपने साथ कई सारे बदलाव लाने वाला है. इसमें बैंक सर्विस से लेकर गूगल जैसे कई टेक फ्रेंडली सर्विस में नए नियम जुड़ने वाले हैं. 1 जनवरी से देश में कई नियमों में भारी बदलाव होने वाला है. अगर आप इनके बारे में नहीं जानते हैं तो हो सकता है आपको नुकसान उठाना पड़े. गूगल और ऑनलाइन पेमेंट यूजर्स की अगर बात करें तो ग्रहकों को जोरदार नुकसान उठाना पड़ सकता है.

पेमेंट करते हुए ध्यान रखनी होगी ये बात

कार्ड से पेमेंट करने वाले लोग इस बात का ध्यान रखें कि 1 जनवरी 2023 से गूगल कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट जैसी डीटेल पहले से सेव नहीं रखेगा. आपको मैन्युअली ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कार्ड नंबर के साथ एक्सपायरी डेट याद रखनी होगी. यानि हर बार जब आप पेमेंट करेंगे तो आपको ये डिटेल अलग से डालनी होंगी. बता दें, आरबीआई की गाइडलाइंस के तहत ऐसा फैसला लिया गया है. ये लोगों की ऑनलाइन पेमेंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए किया गया है. 

गेमिंग सर्विस हो रही है बंद

गूगल अपनी गेमिंग सर्विस स्टेडिया (Stadia) बंद कर रहा है. 18 जनवरी तक प्लेयर्स इसका इस्तेमाल कर सकेंगे. गूगल ने जितना भी स्टेडिया स्टोर से हार्डवेयर और गेम और ऐड ऑन कंटेंट खरीदा है वो उसे वापस कर देगा. ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि गूगल को स्टेडिया से ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है. 

नहीं चलेगा गूगल क्रोम

गूगल के मुताबिक, जो लोग विंडो 7 और 8.1 वाले लैपटॉप में गूगल क्रोम चला रहे हैं वे इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. ऐसे में पुराने लैपटॉप में 1 जनवरी 2023 से लोग गूगल क्रोम नहीं चला सकेंगे.  

 

Read more!

RECOMMENDED