अगर आपका सेविंग अकाउंट या सैलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए नियम आपके लिए जरूरी हैं. बैंक ने कुछ खातों में ATM से जुड़े फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट और अतिरिक्त निकासी पर लगने वाले चार्ज में बदलाव किया है. इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो महीने में कई बार ATM से कैश निकालते हैं या दूसरी ATM सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं नए नियम...
BSBD खातों में 4 निकासी के बाद लगेगा चार्ज
SBI के मुताबिक, ब्रांच के जरिए खोले गए बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट यानी BSBD खातों पर 1 अक्टूबर से नए चार्ज लागू होंगे. हालांकि, ग्राहकों को हर महीने 4 मुफ्त ATM निकासी की सुविधा मिलती रहेगी. इन चार फ्री ट्रांजैक्शन के बाद होने वाली हर ATM निकासी पर 15 रुपये का चार्ज और उस पर GST देना होगा. यानी अगर आपने एक महीने में चार बार ATM से पैसे निकाल लिए हैं, तो पांचवीं निकासी से आपसे अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा. इसके बाद होने वाली निकासी पर भी यह चार्ज लागू रहेगा.
सैलरी अकाउंट वालों की फ्री लिमिट आधी
SBI के सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए भी 1 अक्टूबर से नियम बदल रहा है. दूसरे बैंकों के ATM और ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विद्ड्रॉल मशीन यानी ADWMs पर डेबिट कार्ड से मिलने वाली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट घटाई जा रही है. अब सैलरी अकाउंट वाले ग्राहक हर महीने दूसरे बैंकों के ATM और ADWMs पर सिर्फ 5 फ्री ट्रांजैक्शन कर सकेंगे. पहले यह लिमिट 10 ट्रांजैक्शन की थी.
कैश निकालना ही नहीं, बैलेंस चेक भी गिना जाएगा
इन 5 फ्री ट्रांजैक्शन में फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल हैं. यानी ATM से पैसे निकालने के अलावा बैलेंस चेक करना और मिनी स्टेटमेंट निकालना भी इसी लिमिट में गिना जाएगा.
5 ट्रांजैक्शन के बाद कितना चार्ज?
फ्री लिमिट खत्म होने के बाद छठे और उसके बाद के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन और GST देना होगा. वहीं, नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 11 रुपये और GST का भुगतान करना होगा. इसलिए SBI ग्राहक 1 अक्टूबर से ATM इस्तेमाल करते समय महीने में किए गए ट्रांजैक्शन की संख्या का ध्यान रखें.
ये भी पढ़ें: