UMANG
UMANG
अगर आपकी सैलरी से हर महीने PF यानी प्रोविडेंट फंड का पैसा कटता है, तो यह खबर आपके काम की है. PF से जुड़े कई कामों के लिए अब आपको बार-बार सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. भारत सरकार का UMANG ऐप आपकी काफी मदद कर सकता है. इस ऐप के जरिए PF बैलेंस और पासबुक देखने से लेकर क्लेम स्टेटस चेक करने और शिकायत दर्ज करने जैसे कई काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं. आइए जानते हैं इस ऐप से PF से जुड़े कौन-कौन से काम किए जा सकते हैं.
PF बैलेंस और पासबुक चेक करें
UMANG ऐप की मदद से आप अपने PF अकाउंट का बैलेंस और पासबुक घर बैठे चेक कर सकते हैं. इसके लिए फोन में UMANG ऐप डाउनलोड करके लॉग-इन करना होगा. इसके बाद UAN नंबर की मदद से PF अकाउंट की जानकारी देखी जा सकती है. इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर पासबुक को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी किया जा सकता है.
PF क्लेम के लिए कर सकते हैं अप्लाई
अगर आपको किसी जरूरत या इमरजेंसी में PF से एडवांस पैसा निकालना है, तो इसके लिए UMANG ऐप के जरिए क्लेम सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे घर बैठे PF एडवांस के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलती है.
क्लेम का स्टेटस भी कर सकते हैं चेक
PF क्लेम करने के बाद अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी रिक्वेस्ट का क्या हुआ, तो UMANG ऐप के जरिए क्लेम स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है. इससे आपको अपनी रिक्वेस्ट की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकती है.
PF से जुड़ी शिकायत भी करें दर्ज
अगर PF से जुड़ा कोई काम अटक गया है या आपको किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो UMANG ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी मिलती है. यानी PF से जुड़े कई जरूरी काम आप अपने फोन से ही कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: