Bank Holiday in May 2026: ऑफलाइन 6 दिनों के लिए बंद रहेगा ये सरकारी बैंक, जानें बंदी की डेट और बाकी जरूरी डिटेल्स

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए अगले हफ्ते ऑफलाइन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 मई से 28 मई 2026 तक लगातार छह दिनों के लिए बैंक शाखाएं बंद रहने की आशंका है.

Bank Holiday in May 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम बचा हुआ है, तो उसे जल्द निपटा लेना बेहतर हो सकता है. देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 23 मई से 28 मई 2026 तक लगातार पूरे देश में छह दिनों के लिए बंद रह सकता है. ऐसे में शाखाओं में जाकर होने वाले कई काम प्रभावित हो सकते हैं. यह बंदी छुट्टियों, वीकेंड और प्रस्तावित हड़ताल की वजह से बताई जा रही है.

किन वजहों से 6 दिन बंद रहने की बात कही जा रही है?
रिपोर्ट के मुताबिक, 23 और 24 मई को चौथा शनिवार और रविवार पड़ रहा है. इसके बाद 25 और 26 मई को बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल की चर्चा है. वहीं 27 और 28 मई को बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टी कुछ जगहों पर असर डाल सकती है. इसी वजह से लगातार कई दिनों तक बैंक सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.

क्या ऑनलाइन सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित?
रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ बैंक ब्रांच से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन SBI की डिजिटल सेवाएं चालू रहने की उम्मीद है. यानी ग्राहक UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल पहले की तरह कर सकेंगे. हालांकि, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, कैश जमा या बैंक शाखा में होने वाले दूसरे कामों में देरी हो सकती है.

ग्राहकों को क्या रखना चाहिए ध्यान?
अगर आपको बैंक में जाकर कोई जरूरी काम करना है, जैसे बड़ी रकम जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना, चेक से जुड़ा काम या दस्तावेज अपडेट करवाना, तो उसे पहले ही पूरा कर लेना आपके लिए अच्छा होगा. बाद में छुट्टियों और संभावित हड़ताल की वजह से बैंक शाखाओं में भीड़ बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है.

हर राज्य में स्थिति अलग हो सकती है
बैंक की छुट्टियां कई बार राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से भी बदलती हैं. इसलिए ग्राहकों को अपने शहर की बैंक शाखा या RBI के छुट्टी कैलेंडर की जानकारी देख लेना बेहतर रहेगा. हालांकि, SBI की तरफ से डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के जारी रहने की बात कही गई है, जिससे रोजमर्रा के ऑनलाइन लेन-देन में ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए.
 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED