Share market live updates: प्री-ओपनिंग में मामूली बढ़त के बावजूद सेंसेक्स-निफ्टी सपाट, IT और मेटल शेयर दबाव में

प्री-ओपनिंग ट्रेड में सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त देखने को मिली, जिसे निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. हालांकि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि बजट भाषण से पहले ट्रेडिंग से बचें. नीतिगत फैसलों के स्पष्ट होने के बाद ही बाजार की दिशा तय होगी.

Sensex, Nifty
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST
  • प्री-ओपनिंग में हल्की बढ़त
  • बजट से पहले बाजार में सतर्कता

बजट पेश (Budget 2026) होने से पहले शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही. शुरुआती संकेतों ने सेंसेक्स और निफ्टी50 के नरम खुलने की ओर इशारा किया, निवेशक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण से पहले सतर्क नजर आ रहे हैं. ग्लोबल संकेत भी मिले-जुले हैं, जिससे ट्रेडर्स में अनिश्चितता बनी हुई है. माना जा रहा है कि बजट भाषण के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है.

प्री-ओपनिंग में हल्की बढ़त, लेकिन सतर्क रहने की सलाह
प्री-ओपनिंग ट्रेड में सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त देखने को मिली, जिसे निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. हालांकि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि बजट भाषण से पहले ट्रेडिंग से बचें. नीतिगत फैसलों के स्पष्ट होने के बाद ही बाजार की दिशा तय होगी.

FIIs को LTCG राहत की चर्चा से बढ़ी उम्मीद
बाजार में यह चर्चा है कि कुछ विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) में चुनिंदा छूट मिल सकती है. यदि ऐसा होता है तो बाजार में मजबूत रैली देखने को मिल सकती है. इस बजट में रक्षा खर्च और मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्ट सरकार की प्राथमिकता हो सकते हैं, जिन पर निवेशकों की खास नजर रहेगी.

बजट डे की गिरावट से घबराएं नहीं निवेशक
रविवार के विशेष सत्र में बाजार भले ही हल्की गिरावट के साथ खुला, लेकिन विश्लेषकों ने रिटेल निवेशकों को घबराने से मना किया है. उनका कहना है कि बजट वाले दिन शुरुआती वोलैटिलिटी सामान्य होती है.

सन फार्मा टॉप गेनर, इंफोसिस सबसे ज्यादा फिसला
शुरुआती कारोबार में सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 2.58% की बढ़त के साथ सेंसेक्स के टॉप गेनर रहे. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 1.54% चढ़ा, जबकि पावर ग्रिड 1.05% ऊपर रहा. NTPC में 0.62% और HDFC बैंक में 0.59% की तेजी दर्ज की गई.

वहीं दूसरी ओर इंफोसिस 1.83% गिरकर सबसे बड़ा लूजर बना. इसके बाद इटरनल लिमिटेड 1.24% नीचे रहा. टाटा स्टील में 1.19% की गिरावट आई, टेक महिंद्रा 0.95% फिसला और बजाज फिनसर्व 0.91% कमजोर रहा.
 

 

Read more!

RECOMMENDED