Share Market Guide: शेयर मार्केट में नए निवेशक हैं आप? तो इन 3 गलतियों को करने से बचें.. नहीं तो हाथ में होगा कटोरा

शेयर मार्केट हर किसी को वेल्थ बढ़ाने के लिए अपनी ओर खींचता है. ऐसे में कुछ ऐसी गलतियां होती हैं, जो नए निवेशक अनजाने में कर देते हैं. ऐसे में उन्हें पता होना चाहिए कि वह किन गलतियों को करने से बचें.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

अपनी वेल्थ को बढ़ाने के लिए कई नए लोग निवेशक बन शेयर बाजार में दाखिल होते हैं. ऐसे में ट्रेडिंग के दौरान हर बार मुनाफा हो, इस बात की कोई गारंटी नहीं होती. इसलिए कुछ निवेशक नुकशकों को नुकसान भी होता है. लेकिन जब आप शेयर बाजार में एक्टिव हों, तो कुछ ऐसी गलतियां होती हैं, जिन्हें करने के आपको बचना चाहिए. 

विषेश तौर पर नए निवेशकों की बात करें तो इन्हें तो इस तरह की गलतियां करने से बचना चाहिए. इसकी वजह है कि नए निवेशके के पास बहुत ज्यादा रिस्क टेकिंग कैपेस्टी नहीं होती. इसलिए उन्हें इन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

दिमाग की जगह अफवाहों पर चलना

नए निवेशक अक्सर सुर्खियों को ही कंपनी का पूरा लेखा-जोखा समझ लेते हैं. न्यूज में किसी कंपनी के बारे में क्या बाते चल रही है, वह केवल उन्हीं को आधार बना किसी कंपनी में एंट्री या एग्जिट लेते हैं. लेकिन हमेशा याद रखना चाहिए कि न्यूज़ केवल कुछ आधार पर बेस्ड होती है. न्यूज कभी नहीं जानती कि वाकई कंपनी के अंदर क्या चल रहा है. हो सकता है न्यूज जिसे एक कंपनी के डूबने की तरह देख रही हो, वह कंपनी के एक्सपेंड होने का इंटर्नल फैसला हो. जो लंबे समय में फायदा दे सकता था, पर आप एग्जिट ले चुके हों.

उधार के पैसे से किया गया निवेश

निवेशक इस बात को जानते हैं कि मार्केट में कई बार हाई रिटर्न मिलता है. ऐसेे में वह उधार या लोन लेकर पैसे किसी कंपनी में लगा देते है. उनकी सोच होती है कि जो मुनाफा होगा उससे कर्ज और ब्याज दोनो चुका देंगे और बाकी बचा पैसा तो मुनाफा होगा ही. लेकिन मार्केट कब क्रैश कर जाए, इस पर कोई कुछ नहीं कह सकता. हो सकता है कि आपका उधार लिया पैसा डूब जाए. ऐसे में निवेश के लिए पैसे और उसपर ब्याज आपको अपनी जेब से चुकाना पड़ेगा. नए निवेशकों के लिए ऐसा करना बहुत बड़ा रिस्क लेने जैसा है.

हाई रिटर्न शेयर को चुनना

नए निवेशक अक्सर यह सोचते हैं कि वह सारा पैसा ऐसे 1-2 शेयर में लगा दें. जहां हाई रिटर्न मिल रहा हो. जिससे उन्हें ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो. लेकिन अगर उस कंपनी के शेयर गिर गए, तो उनका सारा पैसा डूब जाएगा. इसलिए हमेशा बेहतर रहता है कि आप निवेश के पैसे को अलग-अलग शेयर में लगाएं. जिससे अगर कहीं नुकसान हो तो उसको बैलेंस करने के लिए अन्य शेयर से होने वाला मुनाफा काम आ सके.

 

Read more!

RECOMMENDED