Advertisement

Bank Strike: बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, शनिवार की छुट्टी को लेकर बनेगी हाई लेवल कमेटी... देर रात हुई मीटिंग के बाद लिया फैसला

जिस अहम मांग के लिए बैंकों ने तीन दिन की हड़ताल घोषित की थी, उसे टाल दिया गया है. रविवार रात हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है कि एक कमेटी तैयार होगी और शनिवार की छुट्टी और विकल्पों पर विचार किया जाएगा.

Bank Strike Postponed
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST

देशभर के होने वाली 28 से 30 सितंबर 2026 तक की बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है. रविवार रात भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. ऐसे में सोमवार 28 सितंबर यानी आज बैंक में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा.

बैंक यूनियनों ने कई मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था. इसमें सबसे अहम मांग थी पांच दिन की बैंकिंग सिस्टम लागू करना. यूनियन चाहती हैं कि महीने के सभी शनिवार को बैंक की छुट्टी हो. अभी दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.

इसके अलावा पेंशन से जुड़े लाभ, पेंशन पाने वालों के लिए महंगाई भत्ते की एक समान व्यवस्था और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से जुड़े कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) में जाने का ऑप्शन देने जैसी मांगें भी उठाई गई थीं.

रविवार रात हुई थी जरूरी बैठक

IBA और UFBU के बीच रविवार रात करीब 9:30 बजे बैठक हुई. बातचीत के बाद दोनों पार्टी के बीच कुछ मुद्दों पर आगे चर्चा करने की सहमति बनी. इसके बाद UFBU ने हड़ताल और अन्य आंदोलन को टालने का फैसला किया.

शनिवार की छुट्टी को लेकर बनेगी कमेटी

पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था को लेकर अब IBA और UFBU की एक हाई लेवल कमेटी बनाई जाएगी. यह कमेटी बाकी शनिवार को छुट्टी घोषित करने के ऑप्शन पर चर्चा करेगी. इसमें अलग-अलग पक्षों से बात करके ऐसा समाधान खोजने की कोशिश होगी, जो बैंक ग्राहकों के लिए भी ठीक हो.

PLI योजना पर भी होगी बातचीत

बैठक में बैंक अधिकारियों की Performance Linked Incentive (PLI) योजना से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हुई. Scale IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए योजना में बदलाव को लेकर आगे बातचीत शुरू करने पर सहमति बनी है. मार्च 2024 की बैठक से जुड़े बाकी मुद्दों पर भी जल्द समाधान निकालने की बात कही गई है.

हड़ताल टलने के बाद सोमवार 28 सितंबर को बैंक शाखाओं में सामान्य तरीके से कामकाज होंगे. इसका मतलब है कि ग्राहकों को प्रस्तावित तीन दिन की हड़ताल के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिल गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement