Advertisement

ATM से आप भी बार-बार निकालते हैं कैश... तो जरूर पढ़ लें यह खबर... आपके खाते से इतने रुपए चार्ज काट लेते हैं बैंक... जानें SBI, PNB, HDFC और ICICI के नियम

ATM Cash Withdrawal Rules: अभी हर तरफ UPI पेमेंट पर MDR चार्ज को लेकर चर्चा हो रही है. इसी बीच हम आपको बता रहे हैं कि क्या ATM से कैश निकालने पर भी कोई चार्ज देना पड़ता है, यदि चार्ज लगता है तो कितना?

ATM Cash Withdrawal Rules
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

ATM Rules: पूरे देश में 15 अक्‍टूबर 2026 से UPI पर MDR (मर्चेंट डिस्‍काउंट रेट) लागू किया जाएगा. यह MDR चार्ज 2000 रुपए से अधिक के भुगतान प्राप्‍त करने वाले कुछ चुनिंदा व्‍यापारियों पर लागू होगा. इस एमडीआर को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. इसी बीच हम आपको बता रहे हैं कि क्या ATM से कैश निकालने पर भी कोई चार्ज देना पड़ता है, यदि चार्ज लगता है तो कितना?

एटीएम से कैश निकालने को लेकर क्या है RBI का नियम
आपको मालूम हो कि ATM से रुपए निकालना हमेशा मुफ्त नहीं है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि ग्राहक को हर बार चार्ज देना ही पड़े. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने न्यूनतम मुफ्त ATM कैश ट्रांजैक्शन की सीमा तय कर रखी है. हालांकि बैंक इससे ज्यादा सुविधा भी दे सकते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम के मुताबिक सेविंग अकाउंट में अपने बैंक के ATM से कम से कम पांच फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन हर महीने फ्री यानी मुफ्त होने चाहिए. इतना ही नहीं नॉन-फाइनेंशियल सर्विसेज भी फ्री रहने चाहिए. आपको मालूम हो कि दूसरे बैंक के ATM से किसी पैसे निकालने को लेकर अलग पैमाना है.  6 मेट्रो शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में दूसरे बैंक के ATM  से कम से कम तीन ट्रांजैक्शन मुफ्त हैं. इन 6 शहरों के अलावा अन्य स्थानों पर दूसरे बैंक के ATM से कम से कम 5 ट्रांजैक्शन फ्री है. 

कैश निकासी की फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कितना लगता है चार्ज
भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक एटीएम से फ्री लिमिट के बाद बैंक ग्राहक से हर ट्रांजैक्शन पर अधिकतम 23 रुपए और लागू टैक्स वसूल सकते हैं. इसके आप इस तरह समझ सकत हैं, यदि किसी बैंक के नियम में 23 रुपए + GST लागू है तो 18 प्रतिशत GST के साथ यह रकम 27.14 रुपए होती है. इस तरह से एटीएम से कैस निकासी की फ्री लिमिट के बाद ग्राहक के बैंक खाते से हर  ट्रांजैक्शन 27.14 रुपए काट लिए जाएंगे.

कितना लगाता है SBI चार्ज
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार उसके यहां सामान्य सेविंग अकाउंट में दूसरे बैंक के ATM पर RBI की न्यूनतम मुफ्त सीमा लागू होती है. 6 मेट्रो शहरों में तीन और अन्य शहरों में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है. SBI के मुताबिक इस मुफ्त सीमा के बाद दूसरे बैंक के ATM से कैश निकासी पर 23 रुपए + GST शुल्क लागू होता है. एसबीआई के अपने ATM पर सामान्य सेविंग खातों में भी मुफ्त ट्रांजैक्शन की संख्या अकाउंट की कैटेगरी और औसत मंथली बैलेंस के अनुसार अलग हो सकती है. आपको मालूम हो कि SBI ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर 2026 से कुछ सैलरी अकाउंट वाले कस्टमर के लिए दूसरे बैंकों के ATM पर फ्री ट्रांजैक्शन 10 से घटाकर 5 प्रति माह किए जाएंगे.

PNB के ATM पर क्या है नियम 
पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB के सेविंग अकाउंट वाले ग्राहक को अपने ATM पर पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन प्रति माह मिलते हैं. फ्री सीमा से अधिक होने पर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 10 रुपए + टैक्स का शुल्क लगता है.  दूसरे बैंक के ATM पर 6 मेट्रो सिटी में तीन फ्री ट्रांजैक्शन प्रति माह और अन्य शहर में पांच फ्री निकासी प्रति माह है. इस फ्री सीमा के बाद पीएनबी में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 23 रुपए प्लस टैक्स और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 11 रुपए और टैक्स लिया जाता है.

ICICI Bank का क्या है नियम
ICICI Bank के अपने ATM पर सेविंग अकाउंट उपभोक्ताओं के पहले पांच फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन मुफ्त हैं. इसके बाद कैश निकासी पर 23 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क लगता है. इस बैंक में अपने ATM पर गैर-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन मुफ्त है. दूसरे बैंक के ATM से रुपए निकालने के लिए 6  मेट्रो शहरों में पहले 3 ट्रांजैक्शन फ्री और अन्य जगहों पर पहले 5 ट्रांजैक्शन मुफ्त हैं. फ्री लिमिट के बाद कैस ट्रांजैक्शन पर 23 रुपए प्लस GST और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 8.50 रुपए प्लस GST लगता है.

HDFC बैंक कितना लेता है चार्ज 
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के सेविंग और सैलरी अकाउंट में अपने ATM पर पांच फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं. दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो सिटी में तीन और नॉन-मेट्रो सिटी में पांच फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा है. फ्री ट्रांजैक्शन के बाद ATM से कैश निकालने पर 23 रुपए प्लस टैक्स लगते हैं. नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 8.50 रुपए प्लस टैक्स लिया जाता है. 

बैंकों के ATM पर फ्री लिमिट और चार्ज

  • SBI: अपने ATM पर हर माह 5 फ्री लिमिट. इसके बाद हर निकासी पर 23 रुपए और जीएसटी.
  • PNB: अपने ATM पर हर माह 5 फ्री लिमिट. इसके बाद हर निकासी पर 23 रुपए और जीएसटी. 
  • HDFC Bank: अपने ATM पर हर माह 5 फ्री लिमिट. इसके बाद हर निकासी पर 23 रुपए और जीएसटी.
  • ICICI Bank: अपने ATM पर हर माह 5 फ्री लिमिट, इसके बाद हर निकासी पर 23 रुपए और जीएसटी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement