Share Market Guide: क्या होता है Trading का बेस्ट तरीका? किसे कहते हैं Intraday.. जानें इसके फायदे और नुकसान

शेयर मार्केट में ट्रेड करने के कई तरीके होते हैं. उन्हीं तरीकों में से एक तरीका है इंट्राडे. अक्सर लोग कहते हैं कि इसमें फायदा है, लेकिन इसके अपनाने से पहले इसकी बारीकियों को जानना जरूरी है.

Share Market Intraday Trading (AI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

शेयर मार्केट के दिग्गज खिलाड़ी अच्छी तरह जानते हैं कि कब किस शेयर को बेचना है और कब किसे खरीदना हैं. यही वजह होती है कि वह शेयर बाजार में ज्यादा नुकसान नहीं खाते. लेकिन जिस तरह से आजकल सोशल मीडिया पर Share Market को लेकर रील्स ट्रेंड कर रही हैं, उससे कई लोगों का ध्यान शेयर बाजार की तरफ आकर्षित हो रहा है.

इन रील्स में कुछ लोग बातों ही बातों में कई ऐसी बाते बोल जाते हैं, जो नए निवेशक के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. लेकिन वो बात हर किसी के लिए खतरनाक साबित हो ऐसा भी नहीं है. रील्स में कई बार ट्रेडिंग करने का तरीका बताया जाता है. ऐसा ही एक तरीका है 'Intraday Trading'. कहने वाले तो इस शब्द को इस तरह से कह देते हैं कि जैसे आप रातों रात अमीर बन जाएंगे, लेकिन इसके फायदे-नुकसान और इसकी सही टेक्नीक नहीं बताते हैं. ऐसे में हम आपके लिए ये सबकुछ ब्रेक डाउन कर देते हैं.

क्या होती है इंट्राडे ट्रेडिंग?

इंट्राडे टेड्रिंग का साफ तौर पर मतलब होता है कि एक ही दिन में शेयर खरीदना और उसी दिन उन्हें बेच देना. अब ट्रेडिंग के और तरीकों में तो ऐसा होता है कि आप शेयर को होल्ड करके रखते हैं. जब उसकी वैल्यू ठीकठाक होती है, आप उसे तब बेचते हैं. ऐसे में आपके पास समय रहता है कि शेयर एक स्ट्रॉन्ग वैल्यू तक आ जाए. ऐसे में आपको नुकसान होने के चांस कम रहते हैं. इंट्राडे ट्रेडिंग का मतलब को हमने बता दिया कि जिस दिन शेयर को खरीदा उसे उसी दिन बेच देना.  

इंट्राडे को एक उदाहरण के जरिए समझते हैं. मान हैं किसी दिन आपने एक दिन कोई शेयर 200 रुपए का खरीदा. अब 4 घंटे बाद  उसकी वैल्यू 250 हो गई. अब अगर इस समय आप उसे बेच देते हैं. तो आपको फायदा होगा. लेकिन अगर इस उम्मीद में रहे कि और वैल्यू बढ़ेगी लेकिन अचानक गिर कर 190 पर आ जाता है, तो बेचने पर आपको 10 का नुकसान होगा. इसे ही कहते हैं इंट्राडे. अगर आप इस तरीके को अपनाते हैं तो फायदे और नुकसान का कुछ पता नहीं.

इंट्राडे का फायदा क्या है?

इंट्राडे का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको शेयर ज्यादा समय होल्ड नहीं करना होता. आप जैसे ही देखते हैं कि जो शेयर आपके पास है, उसकी वैल्यू बढ़ी आप उसे फौरन बेचकर दूसरा खरीद सकते हैं. या किसी शेयर की वैल्यू कम चल रही है, तो रिस्क लेकर कम दाम में उसे खरीद सकते हैं. ऐसे में संभव है कि उसकी वैल्यू बढ़ जाए और वह आपको फायदा देकर जाए. इंट्राडे में मौका होता है कि आप कई शेयर में एक साथ पर्चेज और सेल कर सकते हैं. जिससे आपको मुनाफे के चांस बढ़ जाते हैं.

इंट्राडे का सबसे नुकसान?

शेयर मार्केट में आपको किसी भी कंपनी का शेयर खरीदने से पहले उसकी बैकडेट हिस्ट्री पता होनी चाहिए. लेकिन इंट्राडे में ऐसा मौका नहीं होता. इसकी वजह है कि कब किस कंपनी का शेयर अचानक ऊपर जाएगा या नीचे आएगा. इसका कोई अनुमान नहीं. इसके साथ ही अगर आप जल्दी-जल्दी शेयर को बेचते रहेंगे तो प्रॉसेसिंग फीस भी आपको ज्यादा देनी पड़ेगी. ऐसे में आपके मुनाफे में कटौती होती रहेगी. इसी कारण इंट्राडे करने वाले अधिकांश होगों को नुकसान ही होता है. इसकी वजह है कि यह रिस्क का गेम है.

 

Read more!

RECOMMENDED