Bank Giving Most Interest On FD: एफडी के लिए बैंक चुनने से पहले कर लें रिसर्च.. मिल जाएगी ज्यादा ब्याज़ दर, होंगे मालामाल

कई लोग निवेश के तौर पर एफडी को काफी चु्नते हैं, लेकिन हर बैंक एफडी पर अलग ब्याज़ दर देता है. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आपको पहले से पता हो कि जहां आप निवेश कर रहे हैं, वहां रिटर्न कितना मिल रहा है.

Interest rates on FD
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

जब शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है और निवेशकों को जोखिम ज्यादा दिखाई देने लगता है, तब लोग सुरक्षित निवेश खोजते हैं. ऐसे समय में Fixed Deposit (FD) आज भी सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है. एफडी में निवेश करने पर आपका पैसा सुरक्षित रहता है और तय समय के बाद निश्चित रिटर्न भी मिलता है. लेकिन अलग-अलग बैंकों की एफडी ब्याज दर अलग हो सकती है.

मौजूदा समय में शेयर बाजार और अन्य निवेश विकल्पों में जोखिम दिख रहा है. ऐसे में कई निवेशक अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए FD का विकल्प चुन रहे हैं. खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी आकर्षक साबित हो रही है क्योंकि उन्हें सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दर मिलती है.

सरकारी बैंकों में कितना मिल रहा है ब्याज?

  • देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI अपने ग्राहकों को एफडी पर 6.45% तक ब्याज दे रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को 7.05% तक का रिटर्न मिल सकता है.
  • Bank of Baroda भी सामान्य ग्राहकों को 6.45% तक ब्याज दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7% तक का लाभ मिल रहा है.
  • Punjab National Bank (PNB) में एफडी कराने पर सामान्य ग्राहकों को 6.6% तक ब्याज मिलता है. वहीं सीनियर सिटीजन को 7.1% तक ब्याज दिया जा रहा है.
  • Bank of India भी सामान्य ग्राहकों को 6.6% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.1% तक ब्याज ऑफर कर रहा है.
  • Canara Bank की बात करें तो यहां सामान्य ग्राहकों को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7% तक का रिटर्न मिल सकता है.

प्राइवेट बैंकों में क्या हैं ऑफर?

  • HDFC Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर 6.5% तक ब्याज दे रहा है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7% तक पहुंच जाती है.
  • ICICI Bank में सामान्य ग्राहकों को 6.6% और सीनियर सिटीजन को 7.1% तक ब्याज दिया जा रहा है.
  • Axis Bank अपने ग्राहकों को 6.45% तक का रिटर्न दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.2% तक है.
  • Kotak Mahindra Bank सामान्य निवेशकों को 6.8% तक और सीनियर सिटीजन को 7.3% तक ब्याज ऑफर कर रहा है.

सबसे ज्यादा ब्याज कौन दे रहा है?
अगर मौजूदा ब्याज दरों की तुलना की जाए तो RBL Bank सबसे आकर्षक विकल्पों में शामिल है. यह बैंक सामान्य ग्राहकों को 7.2% तक और सीनियर सिटीजन को 7.7% तक ब्याज दे रहा है. यही वजह है कि ब्याज दर के मामले में यह कई बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों से आगे नजर आता है.

 

Read more!

RECOMMENDED