देश तेजी से तरक्की कर रहा है. लेकिन कई जगह ऐसे हैं, जहां समस्याएं आज भी बनी हुई हैं. आंध प्रदेश के विजयनगरम जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई उन बच्चों के बारे में सोचने लगेगा, जिन्होंने ये वीडियो बनाया है. विजयनगरम जिले का रायापालेम एक ऐसा गांव है, जहां बच्चों को स्कूल जाने के लिए 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है. इस समस्या से निजात पपाने के लिए बच्चों के माता-पिता ने सोशल मीडिया का सहारा लिया.
पवन कल्याण से बच्चों की अपील-
माता-पिता का ये वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है. जिसमें बच्चे सूबे के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की तस्वीर लेकर उन रास्ते पर चल रहे हैं, जहां से होकर वो स्कूल जाते हैं. पैरेंट्स और बच्चों ने सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे हैं. वीडियो में छात्र डिप्टी सीएम से भावुक अपील कर रहे हैं. बच्चों का कहना है कि पवन कल्याण गारु, हमारा भविष्य आपके हाथों में है.
बच्चों का कहना है कि डिप्टी सीएम गारु, हम लोग इस सड़क का वीडियो भेज रहे हैं. बच्चे आगे कहते हैं कि डिप्टी सीएम सर, कृपया इस सड़क को ठीक कराइए. हम रोज पढ़ाई के लिए पहाड़ों के रास्ते 10 किलोमीटर पैदल चलते हैं. हम अपनी बात किससे कहें? इसलिए आपसे कह रहे हैं.
10 किमी पैदल चलकर रोजाना पहुंचते हैं स्कूल-
रायापालेम गांव विजयनगरम जिले के धरापार्थी पंचायत में है. मुनापु रायि चोप्पानी गड्डा टोले के पुल्लापु डुंगड़ा जनजाति के बच्चे रोजाना 20 किलोमीटर पैदल चलते हैं, तब जाकर वो कापुसोमपुरा स्कूल पहुंचते हैं. जब गांव के बुजुर्गों और अधिकारियों की तरफ से सड़क को लेकर कोई भी काम नहीं किया गया तो बच्चों ने डिप्टी सीएम पवन कल्याण से गुहार लगाई. 15 बच्चों ने पवन कल्याण की तस्वीर लेकर उस रास्ते पर वीडियो बनाया, जहां से वो रोजाना चलकर अपने स्कूल जाते हैं. ये रास्ता कई जगह पर खतरनाक भी है.
(अपूर्वा की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: