Bihar Board 10th Topper: किसान की बेटी ज्योति बनीं टॉपर, 487 अंकों के साथ पूरे बिहार में लहराया परचम, समस्तीपुर का बढ़ाया मान

Bihar Board 10th Topper Jyoti: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. समस्तीपुर जिले की किसान परिवार की बेटी ज्योति ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में  487 अंकों के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. ज्योति टॉप 10 में चौथा स्थान लाई हैं.

Parents Congratulating Jyoti Kumari
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर ,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST
  • समस्तीपुर जिले के नरहन की बेटी हैं ज्योति कुमारी 
  • मैट्रिक परीक्षा में ज्योति को आया चौथा स्थान

लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं. इसको चरितार्थ समस्तीपुर जिले के नरहन की बेटी ज्योति कुमारी ने कर दिया है. ज्योति बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 487 नंबर लाकर बिहार टॉपर बन गई हैं. ज्योति ने पूरे में बिहार में चौथा स्थान हासिल किया है. इस तरह से पूरे प्रदेश में अपना और जिले का नाम रोशन किया है.

गांव में खुशी का माहौल
रिजल्ट आने के बाद उन्हें सम्मानित करने वालों का तांता लग गया है. गांव में खुशी का माहौल बन गया है. बता दें कि रविवार को बिहार बोर्ड के 10th का रिजल्ट जैसे ही जारी हुआ कि समस्तीपुर जिले के नरहन में खुशी का माहौल बन गया. जेपीएन हाई स्कूल नरहन में पढ़ने वाली ज्योति कुमारी 487 अंक लाकर टॉप टेन में चौथा स्थान हासिल किया है. रिजल्ट आने के बाद ज्योति के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. उधर, स्कूल के शिक्षकों के बीच खुशी का लहर दौड़ गई. टॉपर ज्योति को लोगों ने पाग चादर पहनाकर सम्मानित किया.

किसान की बेटी बनी टॉपर आया चौथा स्थान
बिहार के समस्तीपुर जिले के नरहन की रहने वाली ज्योति कुमारी बिहार बोर्ड के एग्जाम में चौथा स्थान लाई है. ज्योति के पिता किसान हैं. इसके बावजूद वे अपने बेटी को पढ़ाने में पीछे नहीं हटे. जिसका नतीजा है कि ज्योति आज टॉपर बन गई हैं. ज्योति का कहना है कि इस कामयाबी के पीछे माता-पिता के साथ-साथ स्कूल शिक्षकों का बड़ा योगदान है. वे अभी 12th को लेकर फोकस कर रही है. इसके बाद ही निर्णय लेंगी की आगे उनको क्या बनना है.

 

Read more!

RECOMMENDED