Symbolic Photo of the Exam
Symbolic Photo of the Exam
गुजरात बोर्ड (Gujarat Board) की ओर से 29 मार्च दिन रविवार को गुजकेट 2026 परीक्षा का राज्यभर में आयोजन किया जाएगा. इस साल आयोजित होनेवाली गुजकेट की परीक्षा के लिए 1.35 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. 12वीं साइंस के बाद गुजरात की डिग्री इंजीनियरिंग, डिग्री/डिप्लोमा फार्मेसी कॉलेज में प्रवेश के लिए गुजकेट की परीक्षा के परिणाम को जोड़कर मेरिट बनता है और छात्रों को प्रवेश दिया जाता है.
29 मार्च को होगी परीक्षा
इस साल गुजकेट की परीक्षा के लिए गुजरात बोर्ड के 1.15 लाख, सीबीएसई बोर्ड के 18,500 से अधिक समेत अन्य बोर्ड के विद्यार्थी परीक्षा में मौजूद रहेंगे. गुजकेट 2026 की परीक्षा गुजरात के अलग-अलग जिलों में आयोजित की जाएगी. 29 मार्च के दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक OMR बेस्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. 12वीं साइंस के स्टूडेंट्स को गुजकेट की परीक्षा में 4 विषयों यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स की OMR बेस्ड परीक्षा देनी रहती है. प्रत्येक विषय में 40 OMR बेस्ड प्रश्न पूछे जाते हैं. प्रत्येक प्रश्न एक मार्क का यानी प्रत्येक विषय की परीक्षा 40 मार्क की आयोजित की जाती है. प्रत्येक विषय की परीक्षा के लिए छात्रों को 60 मिनट का समय मिलता है.
गुजरात के कॉलेजों में मिलता है दाखिला
गुजकेट की OMR बेस्ड परीक्षा में फिजिक्स और केमिस्ट्री की परीक्षा संयुक्त रूप से ली जाती है, जो की सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक होती है. इसके बाद दोपहर के समय में पहले बायोलॉजी और बाद में मैथ्स की परीक्षा आयोजित की जाती है. 12वीं साइंस में A, B या AB ग्रुप से पढ़ने वाले सभी छात्रों को फिजिक्स और केमिस्ट्री की परीक्षा देना अनिवार्य है. लेकिन A ग्रुप के छात्र बायोलॉजी की परीक्षा नहीं देकर मैथ्स की परीक्षा देते हैं. ऐसे ही B ग्रुप में पढ़ने वाले छात्र मैथ्स की परीक्षा नहीं देकर बायोलॉजी की परीक्षा देते हैं. 12वीं साइंस में AB ग्रुप में पढ़ने वाले छात्र केमिस्ट्री, फिजिक्स के साथ बायोलॉजी और मैथ्स दोनों विषय की परीक्षा देते हैं. गुजकेट की परीक्षा तीन भाषा में आयोजित की जाती है, जिसमें गुजराती, अंग्रेजी और हिंदी शामिल है. गुजकेट 2026 की परीक्षा के परिणाम के बाद 12वीं बोर्ड के परिणाम के जोडकर गुजरात की डिग्री इंजीनियरिंग, डिग्री/डिप्लोमा फार्मेसी कॉलेज में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट बनता है.