CBSE 10th Result 2026: अद्भुत नतीजे! मुदित जैन को मिला 100 फीसदी अंक

सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं. अमृतसर एक स्टूडेंट ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं. इस छात्र का नाम मुदित जैन है. मुदित ने 500 में से 500 अंक हासिल किया है.

Mudit Jain
gnttv.com
  • अमृतसर,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST

आज देशभर में CBSE बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. इसी बीच अमृतसर के श्री राम आश्रम स्कूल का रिजल्ट भी बेहद शानदार रहा. स्कूल के छात्र मुदित जैन ने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि अपने माता-पिता और शहर को भी गौरवान्वित किया.

मुदित जैन की बड़ी उपलब्धि-
मुदित जैन की इस बड़ी उपलब्धि के बाद स्कूल में खुशी का माहौल देखने को मिला. शिक्षकों, छात्रों और स्टाफ द्वारा मिठाइयां बांटकर इस सफलता का जश्न मनाया गया. मुदित ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसकी मेहनत आज रंग लाई है और वह अपने परिणाम से बेहद खुश है. उसने बताया कि नियमित पढ़ाई, समय का सही उपयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उसने यह मुकाम हासिल किया है.

100 फीसदी अंक हासिल करना एक मिसाल- प्रिंसिपल
स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत अंक हासिल करना एक बड़ी मिसाल है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी. उन्होंने कहा कि मुदित की सफलता में उसके माता-पिता और शिक्षकों की अहम भूमिका रही है. स्कूल हमेशा छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

मेहनत का फल- पिता
मुदित के माता-पिता पारुल गुप्ता और रजनीश जैन ने भी अपनी खुशी साझा की. उन्होंने कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है. उन्होंने बताया कि मुदित ने लगातार मेहनत की और अपने लक्ष्य को पाने के लिए समर्पित रहा.

बैंक में काम करते हैं मुदित के पिता-
परिवार के सदस्यों ने बताया कि रिश्तेदारों और दोस्तों के बधाई संदेश लगातार आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि मुदित आगे चलकर इंजीनियर बने और और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करे. मुदित के पिता ने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा है और वह खुद कोटक महिंद्रा बैंक में कार्यरत हैं. मुदित की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी.

(अमित शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED