Advertisement

CBSE Class 10 Board Exam: 10वीं की परीक्षा में स्कोर है कम या आई है कंपार्टमेंट... तो स्टूडेंट्स न हों परेशान, अभी भी नंबर सुधारने और पास होने का है मौका

Class 10th CBSE Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. यदि किसी स्टूडेंट की इस परीक्षा में स्कोर कम है या कंपार्टमेंट आई है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं. उनके पास अभी भी नंबर सुधारने और पास होने का मौका है. यहां आप जान सकते हैं आखिर कैसे?

Students (File Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार पास प्रतिशत 93.70 प्रतिशत रहा है. छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.99% जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.69% रहा है.

यदि किसी स्टूडेंट की 10वीं क्लास की परीक्षा में स्कोर कम है या कंपार्टमेंट आई है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं. उनके पास अभी भी नंबर सुधारने और पास होने का मौका है. दरअसल, 2026 से लागू सीबीएसई की नई पॉलिसी के तहत अब बोर्ड एग्‍जाम साल में दो बार होंगे. ऐसे में जो विद्यार्थी अपने एग्जाम के नतीजों से खुश नहीं हैं या पर्सेंटेज बढ़ाना चाहते हैं, किसी विषय में कंपार्टमेंट आई है तो उनके लिए CBSE फेज 2 एग्‍जाम किसी वरदान से कम नहीं है. 

कौन स्टूडेंट्स दे पाएंगे फेज 2 एग्‍जाम 
सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड एग्जाम फेज-2 के लिए कई नियम तय किए हैं. इन नियमों के अंतर्गत वैसे विद्यार्थी दूसरी बार 10वीं बोर्ड परीक्षा देने के पात्र होंगे, जिन्होंने पहला बोर्ड एग्‍जाम दिया हो. आपको मालूम हो कि सीबीएसई की ओर से फरवरी-मार्च में आयोजित बोर्ड एग्‍जाम सभी विद्यार्थियों को देने अनिवार्य होंगे. जिन स्टूडेंट्स ने ये एग्जाम दी हैं, वे फेज 2 एग्‍जाम के लिए पात्र होंगे. 

...तो दे सकते हैं अधिकतम इतनी विषयों में परीक्षा
जिन स्टूडेंट्स का सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में स्‍कोर कम आया है और वे उससे और बेहतर नंबर लाना चाहते हैं तो अधिकतम तीन विषयों की दोबारा परीक्षा दे सकते हैं. ऐसी स्थिति में आपके दोनों प्रयासों यानी फर्स्‍ट और सेकेंड बोर्ड एग्‍जाम में से जिसमें भी ज्यादा नंबर होंगे, सीबीएसई उसे ही आपकी फाइनल मार्कशीट में शामिल करेगा.

कंपार्टमेंट आई है तो क्या करें 
यदि किसी विषय में कपार्टमेंट आई हो तो फेज 2 एग्‍जाम में उस विषय का पेपर दे सकते हैं. CBSE बोर्ड की परमिशन से जो छात्र स्‍पोर्ट्स केटेगरी के तहत किन्‍हीं कारणों से एग्‍जाम नहीं दे पाए हों वे भी ये एग्‍जाम दे सकेंगे. 

कौन नहीं दे सकता सेकेंड बोर्ड एग्‍जाम 
सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि यदि किसी विद्यार्थी ने बोर्ड एग्‍जाम के पहले चरण यानी फरवरी-मार्च में हुए पेपर नहीं दिए हैं या तीन अथवा उससे ज्यादा विषयों में अनुपस्थित रहे हैं, तो ऐसे स्टूडेंट बोर्ड एग्‍जाम पार्ट 2 नहीं दे सकेंगे. इसके अलावा जो विद्यार्थी तीन या उससे अधिक विषयों में फेल हुए हैं, वे भी अगले बोर्ड एग्‍जाम नहीं दे पाएंगे. 

कब होंगी 10वीं बोर्ड पार्ट 2 की परीक्षाएं 
सीबीएसई के मुताबिक 10वीं फेज 2 की परीक्षाएं 15 मई 2026 से 1 जून 2026 के बीच ली जाएंगी. इस परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल और इंटरनल एसिसमेंट दोबारा नहीं होंगे. पहली बोर्ड परीक्षा के समय जो नंबर मिले थे, वही मान्‍य होंगे. विद्यार्थी स्‍कूल से संपर्क करके दूसरे एग्‍जाम के लिए रजिस्‍टर कर सकते हैं. सेकेंड बोर्ड एग्‍जाम देने के लिए 320 रुपए प्रति विषय के हिसाब से फीस देनी होगी. 10वीं बोर्ड की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. स्कूल 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक इसे जमा करवा सकेंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement