Advertisement

20 जून तक चेक हो जाएगी CBSE Class 10th की आसंर शीट, 29-30 जून तक आएगा रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है. 20 जून तक सारी आंसर शीट चेक होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. जिसके बाद जल्दी ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा.

CBSE Class 10th result
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2022,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST
  • बोर्ड ने 20 तक कॉपी चेक करने की दी डेडलाइन
  • जून के आखिरी हफ्ते तक आ सकता है रिजल्ट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही अपना रिजल्ट घोषित कर सकती है. दरअसल इस वक्त टर्म 2 की आंसर शीट चेक हो रही है. सूत्रों की मानें तो 10वीं की कॉपियों की जांच 20 जून तक पूरी होने की उम्मीद है. जिसके बाद उम्मीदवार cbseresults.nic.in पर इसी महीने की 29 या 30 तारीख तक रिजल्ट घोषित किया जा सकता है.

बोर्ड ने 20 तक कॉपी चेक करने की दी डेडलाइन
CBSE ने 20 जून तक सभी कॉपियां चेक करने की डेडलाइन दी है. यहां तक की कॉपियां चेक करने की स्पीड बढ़ाने को लेकर बोर्ड की ओर से निर्देश भी जारी किए गए हैं. इसके लिए रीजनल चेंकिंग सेंटर भी इस्तेमाल किए जाएंगे. वहीं क्षेत्रीय मुख्यालयों में एग्जाम शीट भेजी जा चुकी है, जिन्हें अलग-अलग मूल्यांकन केंद्रों में बांट दिया गया है. कॉपी चेकिंग की शुरुआत  एग्जाम खत्म होने के तुरंत बाद ही शुरू कर दी गई थी. लेकिन बोर्ड ने कॉपियां जांचने की रफ्तार बढ़ाने के लिए रीजनल डिस्ट्रीब्यूशन का काम जून में ही शुरू किया है.

जून के आखिरी हफ्ते तक आ सकता है रिजल्ट
सूत्रों की मानें तो रिजल्ट आने की अनुमानित तारीख 29 या 30 जून है. हालांकि सीबीएसई की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. सीबीएसई ने सिर्फ इतना बताया था कि एग्जाम होने के बाद 20 दिन में बोर्ड रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर देगी. हालांकि सीबीएसई 10वीं कक्षा की टर्म 2 परीक्षाएं 24 मई को खत्म हो गई थी. 20 दिन भी बीत चुके हैं. दरअसल कॉपियां जांचने के काम में देरी हुई है. अब ऐसा कहा जा रहा है कि 20 जून तक कॉपियां जांचने का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद रिजल्ट आने में कम से कम एक हफ्ते का समय लगेगा.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement