Advertisement

Gail India Recruitment: गेल में निकली एग्जीक्यूटिव कैडर के पदों पर बंपर भर्ती, जानें कहां से करें अप्लाई

गेल इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव कैडर के रिक्त 277 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जनवरी 2023 से शुरु हो चुकी हैं. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

Gail India Recruitment
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST
  • आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2023

सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों में से एक गेल इंडिया लिमिटेड ने देश के विभिन्न राज्यों में स्थित वर्क सेंटर्स, यूनिट्स में एग्जीक्यूटिव कैडर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है. कंपनी इस भर्ती को ऑनलाइन मोड में शुरू की है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जनवरी से शुरू हो चुकी है. इस भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2023 है. 

इन पदों पर भर्ती
चीफ मैनेजर (रिन्यूएबल एनर्जी) के रिक्त 5 पद
सीनियर इंजीनियर (नवीकरणीय ऊर्जा) के रिक्त 15 पद
सीनियर इंजीनियर (केमिकल) के रिक्त 13 पद
सीनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के रिक्त 53 पद
सीनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के रिक्त 28 पद
सीनियर इंजीनियर (इंस्ट्रूमेंटेशन) के रिक्त 14 पद
सीनियर इंजीनियर (गेलटेल (टीसी/टीएम) के रिक्त 3 पद
सीनियर इंजीनियर (मेटलर्जी) के रिक्त 5 पद
सीनियर ऑफिसर (अग्नि एवं सुरक्षा) के रिक्त 25 पद
सीनियर ऑफिसर (सी एंड पी) के रिक्त 32 पद
सीनियर ऑफिसर (मार्केटिंग) के रिक्त 23 पद
सीनियर ऑफिसर (फाइनेंस एंड एकाउंट्स) के रिक्त 23 पद
सीनियर ऑफिसर (मानव संसाधन) के रिक्त 24 पद
ऑफिसर (सुरक्षा) के रिक्त 14 पद

भर्ती के लिए योग्यता
गेल द्वारा जारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन के मुताबिक सीनियर इंजीनियर और सीनियर ऑफिसर पदों के लिए संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री न्यूनतम 65 फीसदी अंकों के साथ पास किया हो. इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का अनुभव जरूरी है.  सीनियर ऑफिसर (नॉन-इंजीनियरिंग) पद के लिए संबंधित विषय में स्नातक और पीजी होना चाहिए. साथ ही, कम से कम एक वर्ष का अनुभव भी हो. 

यहां से कर सकते हैं आवेदन
गेल इंडिया द्वारा एग्जीक्यूटिव कैडर में 277 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा गया है. जिसकी आवेदन की लास्ट डेट 4 फरवरी है. इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कंपनी की वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट, gailonline.com पर जाकर कर सकते हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement