भारत में ज्यादातर युवाओं का सपना सरकारी नौकरी पाना होता है. इसकी वजह है अच्छी सैलरी, नौकरी की सुरक्षा और फ्यूचर की चिंता कम होना. लेकिन सरकारी नौकरी पाना आसान नहीं है. इस नौकरी के लिए लाखों लोग आवेदन करते हैं, जबकि सीटें बहुत कम होती हैं. ऐसे में अगर सही तरीके से तैयारी की जाए, तो सफलता मिलने के मौके बढ़ सकते हैं.
सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करने से पहले यह जान लें कि एग्जाम कैसे होगा. हर नौकरी का सिलेबस और पेपर अलग होता है. इसलिए सबसे पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें. इससे आपको पता चल जाएगा कि कौन-कौन से टॉपिक्स या सब्जेक्ट पढ़ने हैं और किस तरह के सवाल आएंगे.
बिना प्लानिंग के पढ़ाई करने से टाइम वेस्ट हो सकता है. इसलिए रोज पढ़ाई का एक टाइम टेबल बनाएं. पूरे सिलेबस को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और हर दिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ें. इससे पढ़ाई आसान लगेगी और पूरा सिलेबस समय पर कंप्लीट हो जाएगा.
सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग जरूरी नहीं है. अगर आपके पास अच्छी किताबें, सही नोट्स और ऑनलाइन पढ़ाई का रिसोर्स है, तो आप घर से भी अच्छी तैयारी कर सकते हैं. एक ही सब्जेक्ट की बहुत सारी किताबें पढ़ने की बजाय कुछ अच्छी किताबों पर फोकस करें.
पिछले साल के के पेपर सॉल्व करने से आपको समझ आएगा कि एग्जाम में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं. साथ ही आपकी स्पीड भी बढ़ेगी. टाइम के हिसाब से एग्जाम पेपर सॉल्व करने की आदत डालें. इससे असली एग्जाम में सवाल सॉल्व करने में घबराहट कम होगी.
कोशिश करें कि रोज 10-12 घंटे पढ़ना जरूरी नहीं है. अगर आप रोज 4 से 5 घंटे भी पूरे ध्यान से पढ़ते हैं, तो अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. पढ़ाई करते समय मोबाइल और दूसरी चीजों से दूरी रखें, ताकि आपका पूरा ध्यान पढ़ाई पर रहे.
सिर्फ एक बार पढ़ लेने से सब कुछ याद नहीं रहता. इसलिए जो भी पढ़ें, उसे समय-समय पर दोहराते रहें. इससे बातें लंबे समय तक याद रहेंगी और परीक्षा में जवाब जल्दी याद आएंगे.