Advertisement

ग्रेजुएट्स के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें अप्लाई

रेलवे बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया में एक अहम बदलाव किया है. इसके तहत साल 2026 से स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी. यानी अब स्टेशन मास्टर की भर्ती को अन्य पदों के साथ मिलाकर अधिसूचित करने के बजाय अलग भर्ती के रूप में निकाला जाएगा.

Indian Railways
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का अच्छा मौका है. भारतीय रेलवे ने देशभर में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं. आवेदन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर करना होगा.

इस भर्ती में सबसे ज्यादा 177 पद रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) मुंबई के तहत निकाले गए हैं. इसके बाद जम्मू-श्रीनगर में 122 और चेन्नई में 119 पदों पर भर्ती होगी.

2026 से अलग होगी स्टेशन मास्टर भर्ती
रेलवे बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया में एक अहम बदलाव किया है. इसके तहत साल 2026 से स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी. यानी अब स्टेशन मास्टर की भर्ती को अन्य पदों के साथ मिलाकर अधिसूचित करने के बजाय अलग भर्ती के रूप में निकाला जाएगा.

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 27 अक्टूबर 2026

  • आवेदन की आखिरी तारीख- 25 नवंबर 2026

  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 27 नवंबर 2026

  • आवेदन में सुधार की तारीख- 28 नवंबर से 7 दिसंबर 2026

केवल एक RRB में कर सकेंगे आवेदन
उम्मीदवारों को रेलवे के एकीकृत आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा. एक उम्मीदवार केवल एक रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के लिए आवेदन कर सकता है. आवेदन करते समय चुने गए RRB को बाद में बदला नहीं जा सकेगा.

अगर कोई उम्मीदवार एक से अधिक RRB में आवेदन करता है, तो उसके सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे. ऐसे उम्मीदवारों को भविष्य में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) और रेलवे भर्ती सेल (RRC) की परीक्षाओं से भी प्रतिबंधित किया जा सकता है.

चार चरणों में होगा चयन

स्टेशन मास्टर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा.

सिंगल स्टेज कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)

दस्तावेजों का सत्यापन

मेडिकल परीक्षण

100 सवालों की होगी CBT परीक्षा

भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. इसमें उम्मीदवारों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा.

कुल सवाल: 100

कुल समय: 120 मिनट

नेगेटिव मार्किंग: हर गलत जवाब पर एक तिहाई अंक कटेंगे.

नॉर्मलाइजेशन: परीक्षा कई शिफ्ट में होने पर लागू होगा.

CBT परीक्षा मुख्य रूप से अगले चरण के लिए उम्मीदवारों की छंटनी करने के उद्देश्य से होगी. इसमें प्राप्त नॉर्मलाइज्ड अंकों और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement