What to do if NEET is not Cleared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) यानी एनटीए (NTA) ने गुरुवार देर शाम NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल परीक्षा में करीब 20 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास हुए हैं. पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल 720 में से 715 अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉपर बने हैं. अब नीट यूजी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी एमबीबीएस, बीडीएस सहित अन्य कोर्सेज में मेडिकल की पढ़ाई के लिए प्रवेश ले सकते हैं. आपको मालूम हो कि इस साल नीट यूजी परीक्षा में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स फेल भी हुए हैं. यदि आप नीट यूजी 2026 की परीक्षा में फेल हो गए हैं तो आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है. हम आज आपको बता रहे हैं कि अब आपके पास बेस्ट करियर ऑप्शन क्या-क्या हैं?
1. फेल स्टूडेंट्स दोबारा कर सकते हैं परीक्षा की तैयारी
नीट यूजी 2026 की परीक्षा में फेल स्टूडेंट्स दोबारा से NEET UG की तैयारी कर सकते हैं. फेल स्टूडेंट्स को मायूस होने की जरूरत नहीं है. आपको यह जानना चाहिए कि सभी को पहली ही बार में सफलता नसीब नहीं होती है. आपको मालूम हो कि बहुत से विद्यार्थी चार-पांच सालों की तैयारी के बाद नीट एग्जाम को क्रैक कर पाते हैं. ऐसे में आप एक बार फिर लगन के साथ इस परीक्षा की तैयारी में जुट जाइए.
2. कर सकते हैं बीएससी नर्सिंग कोर्स
नीट यूजी में फेल स्टूडेंट्स किसी संस्थान या यूनिवर्सिटी से बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि कई यूनिवर्सिटी और कॉलेज नीट यूजी के स्कोर के आधार पर खुद का एंट्रेंस टेस्ट लेकर बीएससी नर्सिंग में एडमिशन देते हैं.
3. कर सकते हैं बी.फार्मा का कोर्स
NEET UG की परीक्षा में फेल होने वाले या फिर एमबीबीएस में एडमिशन नहीं पाने पर स्टूडेंट्स बी.फॉर्म का कोर्स कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि कई संस्थान चार वर्षीय यह कोर्स कराते हैं. बी फार्मा ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को आजकल कई मेडिकल कंपनियां या फिर दवा बनाने वाली कंपनियां हायर करती हैं. इतना ही नहीं पासआउट होने के बाद स्टूडेंट खुद का मेडिकल स्टोर भी खोल सकते हैं.
4. बीएससी न्यूट्रिशन का कोर्स
NEET UG की परीक्षा में फेल होने वाले स्टूडेंट्स बीएससी न्यूट्रिशन का कोर्स कर सकते हैं. कई कॉलेज और यूनिवर्सिटी इस कोर्स को कराते हैं. बीएससी न्यूट्रिशन का कोर्स पूरा करने पर विद्यार्थियों को अच्छी नौकरी भी लग जाती है.
5. बीएससी बायोलॉजी
NEET UG की परीक्षा में फेल होने वाले स्टूडेंट्स बायोलॉजी विषय से बीएससी कर सकते हैं. फिर एमएससी और पीएचडी करके असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकते हैं. आपको मालूम हो कि पीएचडी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए हर साल विभिन्न यूनिवर्सिटीज में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली जाती है.
6. होटल मैनेजमेंट का कोर्स
नीट यूजी में फेल स्टूडेंट्स होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं. ऐसे कई संस्थान हैं जो बायोलॉजी विषय से 12वीं करने वाले छात्र-छात्राओं को होटल मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन कराते हैं.
7. सरकारी नौकरी की कर सकते हैं तैयारी
नीट यूजी में असफल होने वाले स्टूडेंट्स सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकते हैं. 12वीं पास के लिए हर साल SSC के तहत कई पदों पर भर्तियां की जाती हैं. ऐसे में विद्यार्थी तैयारी करके इन पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. स्टूडेंट्स सिविल सर्विसेज की भी तैयारी कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए ग्रेजुएशन करना जरूरी होता है. स्टूडेंट ग्रेजुएशन करने के साथ-साथ तैयारी कर सकते हैं.