Advertisement

NEET UG Counselling 2026: आज से नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां समझिए MBBS या BDS की सीट पाने के लिए काउंसलिंग का पूरा गेम 

NEET UG Counselling Process: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET UG 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. MBBS, BDS और BSc Nursing समेत विभिन्न मेडिकल कोर्सों में दाखिला के लिए 5 अगस्त 2026 से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यहां आप काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं.

NEET UG Counselling 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

नीट यूजी 2026 की परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स ध्यान दें. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने पहले राउंड का NEET UG 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. MBBS, BDS और BSc Nursing समेत विभिन्न मेडिकल कोर्सों में दाखिला के लिए 5 अगस्त 2026 से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त 2026 है.

स्टूडेंट्स 6 अगस्त 2026 से अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग कर सकेंगे. इसके बाद पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 अगस्त को घोषित किया जाएगा. जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026 के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी. स्टूडेंट्स आपको मालूम होना चाहिए नीट का एग्जाम पास करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है काउंसलिंग प्रोसेस को सही से समझना भी है. कई स्टूडेंट्स अच्छे अंक हासिल करने के बाद भी सिर्फ गलत डिसीजन की वजह से मनचाही सीट नहीं पाते हैं. ऐसे में आप यहां काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं.

क्या है नीट काउंसलिंग 
आपको मालूम हो कि नीट काउंसलिंग वह प्रक्रिया है, जिसके जरिए नीट एग्जाम पास करने वाले स्टूडेंट्स को मेडिकल कॉलेज और सीट अलॉट होती है. इसमें विद्यार्थी की रैंक, कैटेगरी, चॉइस फिलिंग और सीट उपलब्धता सब कुछ का ध्यान दिया जाता है. नीट काउंसलिंग दो लेवल पर होती है. एक ऑल इंडिया कोटा और दूसरा स्टेट कोटा. All India Quota (AIQ) के तहत 15% सीटें भरी जाती हैं जबकि State Quota के तहत 85% सीटों पर दाखिला होता है.

सबसे पहले करना होता है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 
नीट एग्जाम पास करने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत सबसे पहले स्टूडेंट्स को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद फीस जमा करनी होती है. फिर पसंदीदा कॉलेजों और कोर्स की चॉइस भरनी होती है. इसके साथ ही चॉइस लॉक करने, सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग जैसी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं. स्टूडेंट्स आपको मालूम हो कि यदि आप अपने राज्य के कोटे यानी स्टेट कोटा के तहत सीट हासिल करना चाहते हैं तो आपको अपने राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी के पास अलग से रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

इन बातों का रखें ध्यान 
नीट यूजी में रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा. आप वही मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी इस्तेमाल करें जो आपने नीट यूजी 2026 आवेदन के समय दर्ज की थी. आवेदन भरने के लिए सिर्फ एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in का ही इस्तेमाल करें. किसी भी संदिग्ध लिंक या विज्ञापन पर क्लिक करने से बचें. रजिस्ट्रेशन के दौरान बैंक खाते का विवरण भी देना होगा. सत्यापन के लिए कैंसिल चेक, बैंक पासबुक या ऑनलाइन बैंक स्टेटमेंट की पीडीएफ कॉपी भी अपलोड करनी होगी. आप सिर्फ एक ही काउंसलिंग में भाग न लें. कम चॉइस नहीं भरें. 

काउंसलिंग के दौरान इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत 

  • नीट स्कोरकार्ड
  • एडमिट कार्ड
  • 10वीं और 12वीं मार्कशीट
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन फॉर्म में भरनी होती है ये जानकारी 
आवेदन फॉर्म में स्टूडेंट्स को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होती है. जैसे श्रेणी, राष्ट्रीयता, धर्म, कक्षा 12 का बोर्ड, राज्य, स्कूल का नाम, पास होने का वर्ष, रोल नंबर, विषयवार अंक. आपको मालूम हो कि कुछ जानकारियां जैसे लिंग और राष्ट्रीयता, बाद में बदली नहीं जा सकेंगी. यदि अभ्यर्थी AFMC (Armed Forces Medical College) के लिए आवेदन करना चाहते हैं या उनके माता-पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं तो संबंधित विकल्प भी चुनना होगा.

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले MCC की आधिकारिक काउंसलिंग वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर दिख रहे 'NEET UG Counselling 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपने नीट एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें.
  • फिर स्क्रीन पर दिए गए दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें.
  • अब Proceed to Application पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन का फॉर्म भरें और तय की गई काउंसलिंग फीस जमा करें.
  • अपना एकेडमिक और पर्सनल डिटेल्स को ध्यान से भरें. 
  • यदि कोई जरूरी दस्तावेज मांगा गया है तो उसे सही साइज में अपलोड करें.
  • अब अपनी पसंद के मुताबिक कॉलेजों और कोर्सेज का चुनाव करें और उन्हें प्रेफरेंस के हिसाब से सेट करें.
  • अंतिम तिथि से पहले अपनी चॉइस को 'लॉक' करना न भूलें और फाइनल एप्लीकेशन सबमिट कर दें.

नोट: आपको मालूम हो कि एमसीसी ने स्टूडेंट्स को यह सुविधा भी दी है कि यदि आवेदन एक बार में पूरा नहीं हो पाता है तो वे बीच में लॉग आउट कर सकते हैं. बाद में दोबारा लॉग इन करके वहीं से प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं, जहां से छोड़ी थी.

चॉइस लॉक करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • सिर्फ नामी मेडिकल कॉलेजों को प्राथमिकता देने के बजाय अपनी NEET रैंक के अनुसार कॉलेज चुनें ताकि आसानी से दाखिला मिल जाए. 
  • कॉलेज का चयन करने से पहले कॉलेज की फीस, हॉस्टल शुल्क, सिक्योरिटी डिपॉजिट, सर्विस बॉन्ड और अन्य नियमों की जानकारी पहले ही जरूर देख लें. 
  • अपने डॉक्यूमेंट्स का मिलान पहले ही कर लें ताकि किसी तरह की बाद में समस्या न आए. 
  • यदि आप EWS, OBC, SC, ST या PwD श्रेणी का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास संबंधित वैलिड सर्टिफिकेट होना चाहिए.
  • कॉलेज और कोर्स का चयन करने के बाद तय समय सीमा के भीतर चॉइस लॉक करना जरूरी होता है. 
  • ध्यान रखें कि एक बार चॉइस लॉक होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता.

कैसे होता है सीट अलॉटमेंट 
आपको मालूम हो कि सीट अलॉटमेंट आपकी रैंक, कैटेगरी और भरी गई चॉइस पर निर्भर करता है. सिस्टम ऑटोमैटिक तरीके से सीट देता है. यदि किसी स्टूडेंट को सीट मिल जाती है तो उसके पास तीन ऑप्शन होते हैं.
1. Accept and Freeze: सीट फाइनल
2. Float: बेहतर ऑप्शन का इंतजार
3. Slide: उसी कॉलेज में बेहतर कोर्स का इंतजार 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement