Advertisement

NIT पटना की छात्रा को फेसबुक ने दिया 1.6 करोड़ रुपए का पैकेज, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन की फाइनल इयर की छात्रा हैं अदिति

हाल ही में, एनआईटी पटना से एक गुड न्यूज़ मिली है कि संस्थान की एक छात्रा को फेसबुक ने 1.6 करोड़ का पैकेज दिया है. अदिति इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन की फाइनल इयर की छात्रा हैं और जिनकी फेसबुक में फ्रंट एंड इंजीनियर के पद पर प्लेसमेंट हुई है.

Representative Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST
  • इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन की फाइनल इयर की छात्रा हैं अदिति
  • फेसबुक में हुई प्लेसमेंट

पढ़-लिख कर अच्छी कंपनी में अच्छे पैकेज पर नौकरी करना किसकी ख्वाहिश नहीं होती है. पर पिछले कुछ समय में कोरोना के कारण बहुत से छात्रों को अच्छी प्लेसमेंट नहीं मिल पा रही है. हालांकि अब स्थिति सुधर रही है. 

हाल ही में एनआईटी पटना की एक छात्रा को फेसबुक कंपनी ने एक करोड़ रुपए से ज्यादा का ऑफर दिया है. बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन की फाइनल इयर छात्रा अदिति की फेसबुक में प्लेसमेंट हुई है और कंपनी ने उन्हें 1.6 करोड़ का पैकेज दिया है.

टूटा पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड

इससे पहले तक कंपनियां 50 से 60 लाख रुपए के ही अधिकतम पैकेज ऑफर करती थीं. पर इस साल पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड अदिति ने तोड़ दिया है. कंपनी में उनका पद फ्रंट एंड इंजीनियर का होगा. अदिति को कंपनी ने जनवरी महीने में ही ऑफर लेटर दे दिया था.

बता दें कि अदिति जमशेदपुर की रहने वाली हैं. उनके पिता टाटा स्टील में कार्यरत हैं और मां एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement