Advertisement

Post Office Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली भर्तियां, आज ही करें आवेदन

डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. 

Representational Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 10 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST
  • भारतीय डाक विभाग में निकले पद
  • 15 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

अगर आप 10वीं पास हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज़ है. दरअसल भारतीय डाक विभाग ने दसवीं पास छात्रों के लिए कई पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है. यह भारतीय डाक विभाग में जॉब पाने का शानदार मौका है.

डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. 

जरुरी तारीखें: 

भारतीय डाक विभाग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है. आवेदन के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च, 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं. इसके बाद किसी का भी एप्लीकेशन फॉर्म नहीं स्वीकारा जायेगा. 

उम्मीदवार ध्यान दें कि कुल 29 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. 

क्या है योग्यता: 

डाक विभाग में ड्राइवर पद के लिए भर्ती हो रही हैं इसलिए उम्मीदवारों के पास हल्के और भारी मोटर वाहनों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. उन्हें मोटर मैकेनिज्म की जानकारी भी होनी चाहिए. उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास होने के साथ-साथ हल्के और भारी मोटर वाहन चलाने का कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए. 

ऐसे करें आवेदन

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन को "MMS दिल्ली में स्टाफ कार ड्राइवर (सीधी भर्ती) के पद के लिए आवेदन" के रूप में स्पीड पोस्ट / रजिस्टर पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं. 

आवेदन भेजने का पता है- द सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, सी-121, नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-I, नारायणा, नई दिल्ली -110028. इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखनी होगी. 


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement