यूपी बोर्ड की नई पहल, किताबें ऑनलाइन ले सकेंगे छात्र, नहीं देना होगा डिलीवरी चार्ज

यूपी बोर्ड ने लाखों छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल शुरू की है. अब कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थी अपनी किताबें ऑनलाइन भी मंगा सकेंगे. माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने अधिकृत प्रकाशकों और Amazon के सहयोग से यह व्यवस्था शुरू की है, जिससे छात्रों को किताबें आसानी से घर बैठे उपलब्ध हो सकेंगी. खास बात यह है कि इसके लिए किसी अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा.

Students can obtain textbooks online
gnttv.com
  • प्रयागराज ,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

यूपी बोर्ड ने लाखों छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल शुरू की है. अब कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थी अपनी किताबें ऑनलाइन भी मंगा सकेंगे. माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने अधिकृत प्रकाशकों और Amazon के सहयोग से यह व्यवस्था शुरू की है, जिससे छात्रों को किताबें आसानी से घर बैठे उपलब्ध हो सकेंगी. खास बात यह है कि इसके लिए किसी अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा.

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि बोर्ड की अधिकृत मुद्रकों द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में फरवरी 2026 की शुरुआत से ही किताबें थोक और फुटकर विक्रेताओं के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई थीं. अब विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है.

Pioneerbooks.in पोर्टल से आसान होगी बुकिंग
छात्रों को किताबें खोजने और ऑर्डर करने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए छात्र-अनुकूल पोर्टल Pioneerbooks.in तैयार किया गया है. इस पोर्टल पर कक्षानुसार पुस्तक सेट व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराए गए हैं. विद्यार्थी अपनी कक्षा के अनुसार पुस्तक सेट चुनकर सीधे Amazon के विक्रय पेज पर पहुंच सकते हैं और वहीं से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. यूपी बोर्ड के अनुसार जल्द ही इंटरमीडिएट यानी कक्षा 11 और 12 की अधिकृत पाठ्य-पुस्तकें भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी.

70 एनसीईआरटी और 12 अन्य किताबें सस्ते दामों पर उपलब्ध
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर की कुल 70 एनसीईआरटी आधारित पाठ्य-पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए सस्ते दरों पर उपलब्ध कराई गई हैं. इनमें अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, मनोविज्ञान और गृह विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं. इसके अलावा कक्षा 9 से 12 तक हिन्दी, संस्कृत और उर्दू विषयों की 12 अन्य पाठ्य-पुस्तकें भी छात्रों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं. पहले ये किताबें केवल दुकानों पर मिलती थीं, लेकिन अब इन्हें ऑनलाइन भी खरीदा जा सकेगा.

2 से 7 दिन में घर पहुंचेगी किताबें
Amazon के चैनल पार्टनर जे बी इंटरनेशनल के प्रतिनिधि रजत जिंदल के मुताबिक, ऑनलाइन ऑर्डर करने पर विद्यार्थियों को 2 से 7 दिनों के भीतर किताबें घर पर मिल जाएंगी. कक्षा 9 के एक सेट की कीमत 393 रुपये और कक्षा 10 के एक सेट की कीमत 440 रुपये तय की गई है. क ऑर्डर में कम से कम एक और अधिकतम 19 सेट तक खरीदे जा सकते हैं. वहीं Amazon Prime सदस्य अगर Amazon ICICI कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें 5 फीसदी तक कैशबैक मिलेगा. नॉन प्राइम मेंबर को भी 3 फीसदी कैशबैक दिया जाएगा.

रिपोर्टर: पंकज श्रीवास्तव

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED