Advertisement

Government Job: ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! बैंकिंग सेक्टर में 13706 पदों पर निकली भर्ती, जानें सरकारी नौकरी के लिए कैसे करें आवेदन

Sarkari Naukri Updates: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है. IBPS ने RRB 15th Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कुल 13706 पदों पर भर्ती की जाएगी. यहां आप जान सकते हैं डिटेल वाइज पदों की संख्या और आवेदन करने की प्रक्रिया.

Sarkari Naukri
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

IBPS RRB Recruitment 2026: यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. IBPS (Institute of Banking Personnel Selection) ने RRB 15th Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 13706 पद भरे जाएंगे. इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो गई है, जो 21 सितंबर 2026 तक चलेगी. 13706 पदों में से 8183 पद ऑफिस असिस्टेंट के हैं. ऑफिसर स्केल-I के 4256 पदों पर बहाली होगी. इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं.  

किस पद के लिए कितनी वैकेंसी

  • ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose): 8183 पद 
  • ऑफिसर स्केल-I (Assistant Manager): 4256 पद 
  • ऑफिसर स्केल-II (General Banking Officer): 666 पद 
  • ऑफिसर स्केल-II (IT Officer): 182 पद 
  • ऑफिसर स्केल-II (Chartered Accountant): 81 पद 
  • ऑफिसर स्केल-II (Law Officer): 46 पद 
  • ऑफिसर स्केल-II (Treasury Manager): 18 पद 
  • ऑफिसर स्केल-II (Marketing Officer): 16 पद 
  • ऑफिसर स्केल-II (Agriculture Officer): 38 पद 
  • ऑफिसर स्केल-III (Senior Manager): 220 पद 

आयु सीमा और योग्यता
ऑफिस असिस्टेंट के लिए आयु सीमा 18 से 28 साल तक है. ऑफिसर स्केल-I के लिए अधिकतम उम्र 30 साल, ऑफिसर स्केल-II के लिए अधिकतम उम्र 32 साल और स्केल-III के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी. योग्यता की बात करें तो ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन होना चाहिए. ऑफिसर स्केल-II पदों के लिए अलग-अलग डिग्री और अनुभव मांगा गया है. ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III के कुछ पदों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी जरूरी है.

कितनी है आवेदन फीस
सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) विद्यार्थियों के लिए आवेदन फीस 850 रुपए है. एससी (SC), एसटी (ST) और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) उम्मीदवारों को 175 रुपए फीस देना होगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 है. 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आवेदन करने के लिए IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा. 
  • फिर RRB XV Recruitment से जुड़ी आवेदन लिंक को खोलना होगा.
  • इसके बाद वहां पर ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर पदों के लिए अलग-अलग लिंक मिलेगा. 
  • आप जिस पद लिए अप्लाई करना चाहते है, उस पर क्लिक करें.
  • फिर मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरें.
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन फीस जमा करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement