उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देवरिया के दो सगे भाइयों ने परचम लहराया है. लार विकासखंड के ग्राम बरडीहा मंगरैचा के रहने वाले अवध बिहारी सिंह के दो बेटों के PCS में चयनित होने पर इलाके में खुशी का माहौल है. उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
दो सगे भाइयों को सफलता-
अवध बिहारी सिंह देवरहा बाबा इंटर कालेज देवसिया में बाबू के पद पर कार्यरत हैं. इनके तीन बेटे अभिषेक सिंह, अनिमेश सिंह और अनिकेत सिंह हैं. जिसमें सबसे बड़े बेटे अभिषेक सिंह आईटीआई मद्रास में करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे थे और साथ ही साथ सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. वहीं, छोटे भाई अनिमेष सिंह भी दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से MSC कर बड़े भाई के साथ ही रहकर उनके गाइडेंस में तैयारी कर रहे थे. दोनों भाइयों ने PCS की परीक्षा में कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.
देवरिया में हुई शुरुआती पढ़ाई-
आपको बता दें कि अभिषेक सिंह की प्रारंभिक परीक्षा गांव में रहकर हुई. उसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई SSBL देवरिया इंटर कालेज से हुई थी. यहां के प्रिंसिपल अजय मणि त्रिपाठी ने अवध बिहारी सिंह से मिलकर शुभकामनाएं दी है. वहीं, छोटे भाई अनिवेश सिंह देवरिया सरस्वती विद्या मंदिर से पढ़ाई की. उसके बाद दिल्ली चले गए. दोनों भाई एक साथ रहते थे. कड़ी मेहनत किए.
पहले प्रयास में मिली सफलता-
दोनों भाई IAS की परीक्षा में भी शामिल हुए. लेकिन सफलता नहीं मिली. लेकिन प्रथम प्रयास में ही UPPCS परीक्षा को क्रैक कर दोनों ने परिवार का नाम रोशन किया है. इनके पिता अवध बिहारी सिंह ने बताया कि उन्होंने बहुत ही कठिनाई से अपने बच्चों को पढ़ाया है और इसमें समाज, रिश्तेदार व दोस्त का काफी सहयोग रहा है. आज वे बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.
देवरिया से आधा दर्जन छात्रों को सफलता-
इसके अलावा देवरिया जिले में लगभग आधा दर्जन छात्र छात्राओं ने PCS परीक्षा क्रैक किया है. सतराव की रहने वाली आयुषिका यादव, रुद्रपुर के ग्राम महेशपुर के रहने वाले त्रिपुरेश मणि त्रिपाठी, पथरदेवा के रहने वाले अवनीश गोंड, भाटपाररानी के खरोहवा की रहने वाली अनुष्का यादव, तरकुलवा के रहने वाले अभिषेक यादव और बीआरडी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नरेंद्र यादव के भाई उत्पल आनंद यादव का PCS में चयन हुआ है. जिला अधिकारी दिव्या मित्तल ने चयनित सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है.
(राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: