उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने UPPCS 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार नेहा पांचाल ने टॉप किया. जबकि दूसरा स्थान अनन्या त्रिवेदी और तीसरा स्थान अभय प्रताप सिंह को मिला है. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सिराथू नगर पंचायत के रहने वाले सुनील मौर्य ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 82वीं रैंक हासिल की है. सुनील मौर्य के पिता चाय की दुकान चलाते हैं. सुनील की इस सफलता से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. सुनील को खूब बधाइयां मिल रही हैं.
चाय नाश्ते की दुकान चलाते हैं पिता-
सुनील मौर्य के पिता ननका मौर्य सिराथू में चाय-नाश्ते की छोटी दुकान चलाते हैं. इस दुकान की कमाई से ही परिवार का पालन-पोषण होता है. पूरा परिवार आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है. लेकिन इसके बावजूद सुनील ने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई की. आखिरकार सुनील ने UPPCS की कठिन परीक्षा पास कर ली है. सुनील को कमर्शियल टैक्स अफसर (CTO) बनने का गौरव हासिल हुआ है.
कौशांबी में हुई है शुरुआती पढ़ाई-
सुनील मौर्य की पढ़ाई-लिखाई भी कौशांबी में ही हुई है. सुनील मौर्य ने साल 2014 में हाईस्कूल पास किया. जबकि साल 2016 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की. उन्होंने सिराथू के SAV इंटरमीडिएट कॉलेज से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह प्रयागराज चले गए. सुनील ने प्रयागराज और लखनऊ में रहकर तैयारी की.
फैमिली में सबसे बड़े हैं सुनील-
सुनील अपने परिवार में सबसे बड़े हैं. उनसे छोटा एक भाई और एक बहन हैं, जो फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं. सुनील की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के सामने आर्थिक कठिनाइयां भी छोटी पड़ जाती हैं.
रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा-
यूपी पीसीएस के फाइनल रिजल्ट में लड़कियों ने धूम मचाया है. टॉप 10 में लड़कियां शामिल हैं. इसमें से 4 यूपी की हैं. 24 कैटेगरी में 947 पदों पर भर्तियां की जानी है. लेकिन परीक्षा में कुल 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. 14 पद अभी खाली हैं. सफल अभ्यर्थियों में 613 पुरुष और 319 महिलाएं हैं.
(अखिलेश कुमार की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: