भारत के पांच अहम राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी 4 मई को घोषित होंगे. मत को गणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी जिसमें 824 विधानसभा सीटों के भाग्य का फैसला होगा.
चुनाव आयोग के अनुसार सभी निर्वाचन क्षेत्रों में एक साथ मतगणना शुरू होगी. 8 बजे पहले पोस्टल बैलेट खोले जाएंगे. जिसके बाद शुरुआती रुझान पहले 1-2 घंटे में सामने आने लगेंगे, जबकि दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी और शाम तक अंतिम परिणाम आने की संभावना है.
कब किस राज्य में हुई कितनी वोटिंग
इन राज्यों में मतदान अप्रैल महीने में अलग-अलग चरणों में पूरा हुआ था. असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में वोटिंग हुई. मतदान प्रतिशत की बात करें तो पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 92 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई. असम में 85.38 प्रतिशत, तमिलनाडु में 84.69 प्रतिशत, केरल में 79.63 प्रतिशत और पुडुचेरी में 89.87 प्रतिशत मतदान हुआ.
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के सामने भाजपा
पश्चिम बंगाल में मुकाबला बेहद दिलचस्प है, जहां ममता की टीएमसी और बेजीपी के बीच सीधी भिड़ंत होगी. आज होने वाली मतगणना इस हाई-वोल्टेज चुनाव का परिणाम तय करेगी. साथ ही पश्चिम बंगाल में ममता का भविष्य तय करेगी.
असम में भी नजरें नतीजों पर टिकी
असम में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था और आज यहां के नतीजे घोषित होंगे. राज्य की राजनीति में इस बार भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसका फैसला अब मतगणना के बाद सामने आएगा.
केरल में मुकाबला बना त्रिकोणीय
केरल की 140 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. यहां मुकाबला तीन मेन गठबंधनों के बीच है. एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए. एलडीएफ लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश में है, जबकि यूडीएफ सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाना चाहती है. वहीं एनडीए भी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है.
तमिलनाडु में DMK की AIADMK से जंग
तमिलनाडु की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ. सत्तारूढ़ स्टालिन की डीएमके सरकार अपने कामकाज के आधार पर दोबारा सत्ता में आने की कोशिश कर रही है. वहीं एआईएडीएमके पार्टी वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है. इसके अलावा अभिनेता विजय थलापति की पार्टी भी इस चुनाव में एक नई ताकत के रूप में उभरी है.
पुडुचेरी में भी काउंटिंग तय करेगी भविष्य
पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां 89.87 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. जिसका फल आज सामने आएगा.