Assam Exit Poll Results 2026: असम में चला हिमंता बिस्वा सरमा का जादू, बीजेपी की जीत की हैट्रिक

Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक असम में एनडीए की दमदार वापसी हो रही है. बीजेपी जीत की हैट्रिक लगा रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक सूबे में एनडीए के खाते में 88 से 100 सीटें जा सकती हैं. जबकि कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं.

Himanta Biswa Sarma and Gaurav Gogoi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

असम विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे. इस बीच Axis My India का एग्जिट पोल सामने आया है. जिसमें असम में बीजेपी हैट्रिक बनाती दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए की सरकार को फिर से बहुमत मिलता दिख रहा है. हिमंता बिस्वा सरमा के सामने कांग्रेस कहीं भी टिकती नहीं दिख रही है.

असम में फिर से बीजेपी सरकार-
Axis My India के एग्जिट पोल में असम में NDA गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक 126 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी गठबंधन को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि कांग्रेस के खाते में 24 से 36 सीटें जाने की उम्मीद है. एग्जिट पोल में एआईयूडीएफ और यूपीपीएल का खाता खुलता नहीं दिख रहा है.

आपको बता दें कि एनडीए गठबंधन में बीजेपी, एजीपी, बीपीएफ शामिल हैं. जबकि कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस के अलावा रायजोर दल, अजेपी, सीपीआई(एम), आईएनडी (एफीएचएलसी) शामिल है.

NDA को 48 फीसदी वोट-
एग्जिट पोल के मुताबिक असम में एनडीए के खाते में 48 फीसदी वोट जाता दिख रहा है. जबकि कांग्रेस गठबंधन के खाते में 38 फीसदी वोट जाने की संभावना है. एग्जिट पोल के मुताबिक अन्य को 14 फीसदी वोट मिले हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को ग्रामीण इलाकों में 47 फीसदी वोट मिल सकता है. जबकि शहरी इलाके में 52 फीसदी वोट की संभावना है. एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस गठबंधन को ग्रामीण इलाकों में 39 फीसदी और शहरी इलाकों में 34 फीसदी वोट मिल सकता है. अन्य को ग्रामीण इलाके में 14 फीसदी और शहरी इलाकों में 14 फीसदी वोट मिलने की संभावना है.

साल 2021 चुनाव के क्या थे नतीजे?
असम विधानसभा चुनाव 2021 में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला था. एनडीए को 75 सीटों पर जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस गठबंधन के खाते में 50 सीटें गई थीं. पिछले चुनाव में कांग्रेस और एआईयूडीएफ का गठबंधन था. लेकिन इस बार ये दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. Axis My India के एग्जिट पोल में असम में NDA को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार एनडीए को पिछली बार के मुकाबले ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED