गोवा में इस बार भी बीजेपी सरकार की वापसी हो रही है. बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी 40 में से 20 सीटों पर आगे चल रही है. सरकार बनाने के लिए 21 विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी. हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार चार सीटों पर आगे चल रहे हैं. इसके अलावा कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि टीएमसी और आम आदमी पार्टी दो-दो सीटों पर आगे चल रही है.
पूर्व सीएम पर्रिकर के बेटे की हार-
पणजी सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर की हार हुई है. बीजेपी ने उत्पल को टिकट देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उत्पल निर्दलीय चुनाव में उतरे थे, लेकिन जनता ने उनको नकार दिया है. उत्पल को बीजेपी उम्मीदवार बाबुश मोनसेरेट ने हराया है. गोवा बीजेपी के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार की जीत से खुशी हुई है. लेकिन उत्पल की हार से खुशी नहीं हुई है. उनका कहना है कि पर्रिकर परिवार को वो अपना मानते हैं.
ये भी पढ़ें: