Advertisement

कर्नाटक में CM शिवकुमार ने कर दिया खेल, विधान परिषद चुनाव में NDA के 11 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने NDA को बड़ा झटका दिया है. विधान परिषद की 7 सीटों पर चुनाव हुए. जिसमें से कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की. जबकि बीजेपी के खाते में 2 सीटें आई. जेडीएस को कोई सीट नहीं मिली. इस चुनाव कांग्रेस के समर्थन में एनडीए के करीब 11 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की.

CM DK Shivakumar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बनने के बाद डीके शिवकुमार ने अपनी पहली अग्निपरीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. विधान परिषद चुनाव में एनडीए को बड़ा झटका लगा है. इस चुनाव में पार्टी के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. डीके शिवकुमार की अगुवाई में कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है. सूबे में 7 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हुए. इस चुनाव में बीजेपी के खाते में 2 सीटें गईं. जबकि जेडीएस को कोई सीट नहीं मिली.

NDA के 11 विधायकों से खेल गई कांग्रेस-
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के पास आपेक्षित 140 वोट ही थे. लेकिन इस चुनाव में पार्टी को 151 वोट मिले. इसका मतलब है कि बीजेपी-जेडीएस के 11 विधायकों ने कांग्रेस के समर्थन में वोटिंग की. बताया जा रहा है कि बीजेपी के 3 और जेडीएस के 9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. जबकि बीजेपी के एक विधायक का वोट अमान्य घोषित किया गया. इस तरह से एनडीए के 11 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की.

किसको मिली जीत-
कांग्रेस के उम्मीदवार थिप्पन्नप्पा कमकनूर, पीवी मोहन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद, बीएस शिवन्ना और विनय कार्तिक प्रकाश को जीत मिली. जबकि बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली. इसमें लिंगराज पाटिल और रघु आर. शामिल हैं. जेडीएस के इकलौते उम्मीदवार गोविंदराजू को सिर्फ 14 वोट मिले और वो चुनाव हार गए. कांग्रेस के उम्मीदवार विनय कार्तिक को सबसे ज्यादा 32 वोट मिले.

विधानसभा का गणित-
कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं. वर्तमान में प्रभावी संख्या 222 है. इसमें से कांग्रेस के पास 135 विधायक हैं. जबकि बीजेपी के पास 66 विधायक हैं. जेडीएस के पास 19 विधायक हैं. अन्य के खाते में 4 सीटें हैं. अगर बात विधान परिषद की की जाए तो इस चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के पास एमएलसी की संख्या बढ़कर 39 हो जाएगी. जबकि बीजेपी के एमएलसी की संख्या 28 है. जेडीएस के पास ये संख्या 6 रह जाएगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement