Advertisement

MLC Election Results: यूपी में एमएलसी चुनाव में किसको कहां मिली जीत, कहां करना पड़ा हार का सामना?

यूपी विधान परिषद चुनाव में बीजेपी ने अब तक 4 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि 2 सीटों पर आगे चल रही है. उधर, समाजवादी पार्टी 2 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 3 सीटों पर आगे चल रही है.

UP MLC Election Results
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों के चुनाव में जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच टक्कर हो रही है. अभी तक सभी सीटों के नतीजे सामने नहीं आए हैं. लेकिन जिन सीटों के नतीजे सामने आए हैं. उसमें बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों को जीत मिली है. बीजेपी ने अब तक 4 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि समाजवादी पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिल चुकी है.

बीजेपी को किन सीटों पर मिली जीत?
भारतीय जनता पार्टी को विधान परिषद के चुनाव में अब तक 4 सीटों पर जी मिल चुकी है. जबकि 2 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. 
बीजेपी को लखनऊ शिक्षक निर्वाचन सीट पर जीत मिली है. बीजेपी उम्मीदवार उमेश द्विवेदी ने जीत दर्ज की है. इसके साथ ही मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट पर बीजेपी के दिनेश गोयल ने 24928 वोट पाकर जीत दर्ज की. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन सीट पर बीजेपी के हरि सिंह ढिल्लो ने जीत दर्ज की है. इसके साथ ही मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट पर बीजेपी के श्रीचंद शर्मा 18099 वोट हासिल करके जीत दर्ज की.

वाराणसी और आगरा में समाजवादी पार्टी की जीत-
समाजवादी पार्टी को अब तक 2 सीटों पर जीत मिली है. वाराणसी शिक्षक निर्वाचन सीट पर पार्टी केउम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है. जबकि आगरा शिक्षक निर्वाचन सीट पर समाजवादी पार्टी के आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है. आकाश अग्रवाल ने करीब 3700 वोटों की बढ़त के बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में जीत के लिए आंकड़ा पार कर लिया.

इन सीटों पर आगे है बीजेपी-
भारतीय जनता पार्टी अभी 2 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी को आगरा स्नातक सीट और गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन सीट पर बढ़ बनाए हुए है.

3 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे-
समाजवादी पार्टी 4 सीटों पर आगे चल रही है. इसमें वाराणसी स्नातक और लखनऊ स्नातक निर्वाचन सीट शामिल है. जबकि इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर भी समाजवादी पार्टी आगे चल रही है.

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग हुई. जिसमें बीजेपी 4 सीटों पर जीत चुकी है और 2 सीटों पर आगे है. जबकि समाजवादी पार्टी 2 सीटों पर जीत चुकी है और 3 सीटों पर आगे चल रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement