Advertisement

मनोरंजन

बॉलीवुड ने दी चाहनेवालों को ईद की शुभकामनाएं...सलमान ने अपने घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से किया सलाम तो किंग खान ने मन्नत से भेजी मुबारकबाद

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2022,
  • Updated 10:56 PM IST
1/4

पूरे देश में इस साल धूमधाम से ईद मनाई गई है. ऐसे में भला बॉलीवुड कैसे पीछे रहता. बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स और लाखों दिलों की धड़कन सलमान खान और शाहरुख खान ने अपने चाहनेवालों को ईद की मुबारकबाद दी है. दोनों ने फैंस को अपने-अपने अंदाज में ईद की शुभकामनाएं भेजी हैं. (फोटो: Instagram)

2/4

किंग खान ने अपने बंगले मन्नत की बालकनी से फैंस के साथ सेल्फी खिंचाई है. शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर भी ये सेल्फी पोस्ट की है. कैप्शन में शाहरुख ने लिखा, “ईद पर आप सभी लोगों से मिलकर बहुत खुशी हुई….अल्लाह आपको प्यार और खुशियों से भर दे. ईद मुबारक.” (फोटो: Instagram)

3/4

वहीं, सलमान खान ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 2 तस्वीरें पोस्ट की हैं. इसमें सलमान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से अपने फैंस को ईद की बधाई देते हुए दिख रहे हैं. इसपर कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा, “आप सभी को ईद की मुबारक!” (फोटो: Instagram)

4/4

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब दोनों एक्टर्स अपने-अपने फैंस को बधाई देने के लिए बाहर निकले हैं. लगभग हर साल दोनों ऐसे ही त्योहार की बधाई देते हैं. (फोटो: Instagram)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement