Advertisement

मनोरंजन

Vijayadashami 2026: पर्दे पर इन 4 कलाकारों ने निभाया लंकेश का किरदार, किसी को मिली रावण की पहचान तो कोई जमकर हुआ ट्रोल

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • Updated 4:16 PM IST
1/5

दशहरे पर रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाता है. रामायण की कहानी में भगवान राम के साथ लंकापति रावण का किरदार भी दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ता है. यही वजह है कि फिल्मों और टीवी पर रावण का किरदार निभाने वाले कलाकारों को भी खूब याद किया जाता है. आइए जानते हैं उन 4 कलाकारों के बारे में, जिन्होंने पर्दे पर रावण का किरदार निभाया.

2/5

अरविंद त्रिवेदी
रामानंद सागर की 'रामायण' 1987 में टीवी पर आई थी. इसमें अरुण गोविल ने भगवान राम और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था. वहीं, अरविंद त्रिवेदी लंकापति रावण के रूप में नजर आए. उनके अभिनय और संवाद बोलने के अंदाज ने इस किरदार को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई. शो की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि अरविंद त्रिवेदी को आज भी टीवी का ‘ओरिजिनल रावण’ कहा जाता है.

3/5

अखिलेंद्र मिश्रा
2008 में आए आनंद सागर के टीवी शो 'रामायण' में अखिलेंद्र मिश्रा ने रावण की भूमिका निभाई. इस शो में गुरमीत चौधरी ने भगवान राम और देबिना बनर्जी ने माता सीता का किरदार किया था. बताया जाता है कि अखिलेंद्र मिश्रा को शुरुआत में करीब छह महीने के लिए ही इस भूमिका के लिए चुना गया था. यहां तक कि उन्होंने रावण के वध वाला दृश्य भी शूट कर लिया था और उनके हिस्से की शूटिंग पूरी हो गई थी. लेकिन शो को दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिला, जिसके बाद इसकी शूटिंग आगे बढ़ा दी गई. इस तरह अखिलेंद्र मिश्रा को रावण के किरदार में ज्यादा समय तक नजर आने का मौका मिला.
 

4/5

सैफ अली खान
ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' 2023 में रिलीज हुई थी. इसमें सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया. फिल्म में रावण को ताकतवर और अपने अहंकार में डूबे शासक के रूप में दिखाया गया. इस फिल्म में सैफ ने रावण को अपने अंदाज में पेश किया. हालांकि, रावण के इस रूप को लेकर दर्शकों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.

5/5

यश
'केजीएफ' से लोकप्रिय हुए अभिनेता यश अब फिल्म 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को दो हिस्सों में पेश किया जाएगा. फिल्म का पहला हिस्सा 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाला है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement