Advertisement

मनोरंजन

Photos: आपके फेवरेट बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ इस तरह मनाया क्रिसमस, विक्की-कैटरीना ने जीता फैंस का दिल

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 दिसंबर 2021,
  • Updated 11:47 AM IST
1/8

कोरोना महामारी के दौरान ये हमारा दूसरा क्रिसमस सेलिब्रेशन है. इस बार काफी लोगों ने घर पर परिवार के साथ रहकर इसे सेलिब्रेट किया. इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने -अपने तरीके से फैंस को मेरी क्रिसमस विश किया और सेफ रहने के लिए कहा. शिल्पा शेट्टी से लेकर नीतू कपूर और शबाना आजमी तक सभी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके फैंस को क्रिसमस विश किया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने क्रिसमस ट्री के आगे बैठकर एक तस्वीर शेयर की. फैंस को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा, "आप सभी को शांतिपूर्ण और मेरी क्रिसमस. यह दिन आपके जीवन को ढेर सारी खुशियों, मुस्कान और प्यार से भर दे." 
 

2/8

अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने पति जावेद अख्तर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "मेरी क्रिसमस की खुशखबरी और सभी को शुभकामनाएं." अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने तस्वीर पर टिप्पणी की और लिखा, “कितने स्वीट हो आप दोनों. मिस यूं. क्रिसमस की बधाई." फोटो में शबाना और जावेद ने क्रिसमस ट्री के सामने फनी कैप के साथ पोज दिए.

3/8

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, “सुप्रभात और सभी को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.  इट्स टाइम टू बी गूफी. प्यार फैलाओ, क्योंकि अंत में केवल यही एक चीज है जो जीतती है."
 

4/8

नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में नेहा अपने छोटे बेटे, बेटी मेहर और पति अंगद बेदी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. "हमारे क्रिसमस में आपका स्वागत है ... यह वह सब है जो एक लड़की कामना करती है ... धन्यवाद सांता. #merrychristmas हमारी ओर से आपके लिए." 

5/8

लिएंडर पेस के साथ अभिनेत्री किम शर्मा ने क्रिसमस मनाया. उन्होंने इस मौके पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक परफेक्ट तस्वीर शेयर की.

6/8

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना क्रिसमस के मौके पर कुछ इस तरह फैमिली के साथ पोज देते नजर आए. आयुष्मान ने इस बार क्रिसमस की थीम रेट्रो रखी थी.

7/8

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को विश किया है. इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनके तीन प्यारे डॉग्स भी नजर आ रहे हैं.

8/8

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का शादी के बाद यह पहली क्रिसमस एक साथ था. दोनों ने एक साथ फैंस को क्रिसमस विश करते हुए फोटो शेयर की.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement