Advertisement

मनोरंजन

Hansal Mehta Wedding: 54 साल के हंसल मेहता ने की शादी, जानें कौन हैं उनकी दुल्हनिया

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2022,
  • Updated 3:05 PM IST
1/5

शाहिद, अलीगढ़, ओमार्टा, सिमरन, सिटी लाइट्स जैसे फिल्मों का निर्देशन करने वाले हंसल मेहता शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने 17 साल लिव इन में रहने के बाद अपनी पार्टनर सफीना हुसैन संग सात फेरे लिए. बता दें हंसल मेहता की उम्र 54 साल है. 

2/5

हंसल मेहता ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं.

3/5

अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए हंसल मेहता ने लिखा, 17 साल बाद दो बच्चों के साथ अपने बेटों को बड़ा होते देख और अपने सपनों का पीछा करते हुए हमने शादी करने का फैसला किया. जीवन में हमेशा की तरह यह भी अचानक था. आखिरकार प्यार बाकी सब पर हावी हो जाता है.

4/5

एकता कपूर, राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी, प्रतीक गांधी, अनुभव सिन्हा समेत कई सितारों ने हंसल मेहता को शादी की बधाई दी है. 

5/5

सफीना हुसैन ने लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पढ़ाई की है. सफीना वेट्रन एक्टर युसूफ हुसैन की बेटी हैं. इसके अलावा वह सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. वह एक एनजीओ चलाती हैं जहां लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया जाता है. वह एशिया के 21 यंग लीडर्स (2011) में से एक रह चुकी हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement