Advertisement

मनोरंजन

Sonakshi-Zaheer Wedding: आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत की शादी

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2024,
  • Updated 10:00 PM IST
1/6

जहीर की हुईं सोनाक्षी 
शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बिटिया और बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. दोनों ने 23 जून 2024 को स्पेशल मैरिज एक्ट (विशेष विवाह अधिनियम) के तहत विवाह किया. उन्होंने सिविल विवाह की औपचारिकताएं पूरी कीं और अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी हैं. दोनों ने मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की. इस शादी में उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए. Sonakshi-Zaheer ( Photo: Sonakshi Sinha instagram)
 

2/6

शादी की तस्वीरें की शेयर
कोर्ट मैरिज के बाद दोनों ने अपनी शादी का ऐलान किया है. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं. इसमें सोनाक्षी साड़ी में नजर आ रही हैं तो वहीं जहीर कुर्ता पहने हुए हैं. फोटो के साथ सोनाक्षी ने एक पोस्ट भी लिखा है. 
 

3/6

सोनाक्षी के साथ पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी
सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ तीन फोटो शेयर की है. इसमें पहली तस्वीर में जहीर सोनाक्षी को चूमते हुए नजर आ रहे हैं. दूसरी फोटो में जहीर इकबाल शादी के कागजों पर साइन करते हुए दिख रहे हैं. इसमें सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं जो इमोशनल नजर आ रहे हैं. तीसरी फोटो में कपल रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहा है. 

4/6

फोटो शेयर करने के साथ लिखा पोस्ट
सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा है आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया. आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से मार्गदर्शन किया और इस पल तक ले आया. जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से हम अब पति-पत्नी हैं. यहां प्यार, उम्मीद और एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं. अब से लेकर हमेशा के लिए. सोनाक्षी-जहीर 23.06.2024.

5/6

ऐसे शुरू हुई थी प्यार की कहानी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के प्यार की कहानी सलमान खान की वजह से शुरू हुई थी. सलमान खान ने जहीर को साल 2019 की रोमांटिक ड्रामा 'नोटबुक' में लॉन्च किया था. सलमान और जहीर के पिता इकबाल रतनसी अच्छी दोस्त हैं और पेशे से वह एक नामी जौहरी और व्यवसायी हैं. सोनाक्षी और जहीर पहली बार सलमान खान की ओर से आयोजित एक पार्टी में मिले थे. इस शुरुआती मुलाकात से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. Sonakshi-Zaheer ( Photo: Zaheer Iqbal instagram)
 

6/6

एक-दूसरे के साथ दिखाई देते हैं बेहद खूबसूरत
सोनाक्षी और जहीर दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं. सोनाक्षी उम्र में जहीर से बड़ी हैं. सोनाक्षी जहां 37 की हो चुकी हैं, वहीं जहीर 35 साल के हैं. नेटवर्थ के मामले में भी सोनाक्षी जहीर से आगे हैं. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement