Advertisement

Aamir Khan & Junaid: बेटे जुनैद की फिल्म देख भरी महफिल में छलके आमिर खान के आंसू, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले के बेटे जुनैद खान की फिल्म जल्द ही सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में जुनैद साई पल्लवी के साथ नजर आने वाले है. इस फिल्म के लिए हाल ही में एक म्यूजिक इवेंट रखा गया, जहां आमिर खान इमोशनल हो गए और अचानक रोते नजर आए.

आमिर खान का इमोशनल वीडियो
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

आमिर खान बेटे के फिल्म 'एक दिन' के म्यूजिकल इवेंट में गर्लफ्रेंड गौरी स्पैट के साथ पहुंचे. इवेंट के दौरान आमिर खान इमोशनल हो गए और उनके आंखों से आंसू बहने लगे. इस बीच उनके आंसू पोंछने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों ने कहा, 'आमिर जो-जो मूवी देख कर रोए हैं, सब मूवी अच्छी ही हुई है... बजरंगी भाईजान का इंटरव्यू आज भी याद है. 

इस कारण रोए आमिर खान 
आमिर खान के रोने की वजह उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' का इमोशनल म्यूजिकल इवेंट था. बेटे को स्क्रीन पर शानदार परफॉर्म करते देख आमिर खुद को रोक नहीं पाए और भरी महफिल में भावुक हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुनैद की एक्टिंग और फिल्म के इमोशनल पलों ने उन्हें अंदर तक छू लिया, जिसके बाद उनकी आंखों से आंसू निकल आए. यह पल सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है, जहां आमिर अपनी शर्ट से आंसू पोंछते नजर आए.

जुनैद की तीसरी फिल्म, लेकिन पहली बार इवेंट में इस तरह इमोशन हुए आमिर
बेटे जुनैद की ये तीसरी फिल्म है. जुनैद की पहली फिल्म 'महाराज' थी जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इस दौरान बहुत कम लोगों को पता था कि जुनैद आमिर के बेटे हैं. न तो फिल्म का बड़े स्तर पर कोई प्रमोशन किया गया था. बावजूद इसके जुनैद की पहली फिल्म को अच्छी सफलता मिली. फैंस ने फिल्म की जम कर तारीफ की थी. 

जुनैद की दूसरी फिल्म
'लवयापा' उनकी दूसरी फिल्म थी. हालांकि ये फिल्म सिनेमाघर में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई. इस मूवी में जुनैद खुशी कपूर के साथ नजर आए थे. अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तमिल फिल्म 'लव टुडे' का हिंदी रीमेक है. मेकर्स ने बहुत कोशिश की ऑडियंस को जोड़ने की पर कहीं न कहीं कमी रह गई. 

'एक दिन' जुनैद की तीसरी फिल्म है
'एक दिन' भी लव ड्रामा है, जिसमें जुनैद स्क्रिन पर साई पल्लवी के साथ रोमांस करते नजर आने वाले है. ये फिल्म 1 मई को रिलीज की जाएगी. इस फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया हैं. 

फिल्म की कहानी 
फिल्म के ट्रेलर में जुनैद एक आईटी कंपनी में काम करने वाले शांत और संकोची युवक के रूप में नजर आते हैं. उसी ऑफिस में साई पल्लवी भी काम करती हैं, जिनके लिए जुनैद के मन में भावनाएं तो हैं, लेकिन वह कभी अपने दिल की बात कह नहीं पाता. कहानी तब नया मोड़ लेती है, जब कंपनी की सफलता के बाद पूरी टीम रिट्रीट के लिए जापान जाती है. वहीं साई पल्लवी एक हादसे का शिकार हो जाती हैं, जिसके बाद उनकी एक दिन की याददाश्त चली जाती है. डॉक्टर इसे ट्रांजिएंट ग्लोबल अम्नेशिया बताती हैं. अब यह एक दिन दोनों की जिंदगी में क्या बदलाव लाता है और आगे कहानी किस दिशा में बढ़ती है, यही फिल्म का सबसे दिलचस्प हिस्सा नजर आता है. 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement