उत्तर प्रदेश के आगरा में मिस इंटरनेशनल 2025 कैटालिना ड्यूक और मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025 रूचा सिंधु ने ताजमहल का दीदार किया. ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं मिस इंटरनेशनल 2025 कैटालिना ड्यूक ने स्मारक की खूबसूरती की जमकर तारीफ की. उनके साथ मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025 रूचा सिंधु भी मौजूद रहीं. दोनों ने करीब एक घंटे तक ताजमहल परिसर में घूमकर इसकी खूबसूरती को करीब से निहारा और कई तस्वीरें खिंचवाईं. दोनों ने ताजमहल परिसर का भ्रमण किया और करीब एक घंटे तक स्मारक की वास्तुकला को देखा.
दोनों ने खिंचवाई तस्वीरें-
इस दौरान दोनों ने ताजमहल के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं. पर्यटकों के बीच भी दोनों को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ दिखाई दी.
ताजमहल की बारीक नक्काशी और शानदार वास्तुकला को करीब से देखने के बाद कैटालिना ड्यूक इसकी खूबसूरती से काफी प्रभावित नजर आईं. ताजमहल का दीदार करने के बाद उन्होंने कहा कि Oh Wow, It's Very Beautiful!.
दोनों ने ताजमहल की वास्तुकला और नक्काशी की जमकर तारीफ की. स्मारक के इतिहास और संगमरमर पर की गई पच्चीकारी के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली.
गाइड रमेश ने सुनाई ताज की कहानी-
ताजमहल भ्रमण के दौरान गाइड रमेश ने दोनों को स्मारक के इतिहास, वास्तुकला और संगमरमर पर की गई बारीक पच्चीकारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
ताजमहल की खूबसूरती को करीब से देखने के बाद कैटालिना ड्यूक और रूचा सिंधु काफी प्रभावित नजर आईं. दोनों ने स्मारक की अद्भुत वास्तुकला और बारीक नक्काशी की सराहना की.
पर्यटकों में भी दिखा जबरदस्त उत्साह-
मिस इंटरनेशनल 2025 और मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025 को ताजमहल में देखकर वहां मौजूद पर्यटकों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया. पर्यटकों ने दोनों के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाईं.
कौन हैं कैटालिना ड्यूक?
कैटालिना ड्यूक कोलंबिया की मॉडल हैं और उन्होंने मिस कोलंबिया 2024 का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने 27 नवंबर 2025 को जापान के टोक्यो में आयोजित 63वीं मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में कोलंबिया का प्रतिनिधित्व किया.
करीब 80 देशों और क्षेत्रों की प्रतिभागियों वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कैटालिना ड्यूक ने सभी को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया.
इससे पहले वह मिस कोलंबिया 2024 का ताज भी जीत चुकी थीं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्हें मॉडल के रूप में दर्ज किया गया था.
रूचा सिंधु भी रहीं टॉप-20 में-
मिस इंटरनेशनल 2025 कैटालिना ड्यूक के साथ ताजमहल पहुंचीं रूचा सिंधु ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है.
रूचा सिंधु महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और इसके बाद मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025 का खिताब हासिल किया.
टोक्यो में आयोजित 63वीं मिस इंटरनेशनल 2025 प्रतियोगिता में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और टॉप-20 तक जगह बनाई.
ताजमहल ने फिर जीता विदेशी मेहमानों का दिल
ताजमहल एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के आकर्षण का केंद्र बना. बारिश के बावजूद मिस इंटरनेशनल 2025 कैटालिना ड्यूक और मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025 रूचा सिंधु ने ताजमहल की खूबसूरती को करीब से देखा.
ताज की नक्काशी, संगमरमर की पच्चीकारी और ऐतिहासिक वास्तुकला ने दोनों को खूब प्रभावित किया. ताजमहल से निकलते वक्त कैटालिना ड्यूक के चेहरे पर इसकी खूबसूरती की खुशी साफ नजर आई.
ये भी पढ़ें: