Awarapan 2
Awarapan 2
इमरान हाशमी की आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है. 2007 में आई आवारापन के करीब 19 साल बाद आए इस सीक्वल को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में भारत में 114 करोड़ नेट कमाए हैं. वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 161.67 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म ने पांचवें दिन ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था.
7वें दिन 6 करोड़ की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को करीब 10,832 शोज से 6 करोड़ नेट का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई 135.37 करोड़ हो गई है. पहले हफ्ते के आखिर तक फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 113.50 करोड़ पहुंच चुका है.
विदेश में भी फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कमाई कर रही है. सातवें दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 1 करोड़ कमाए. इसके साथ ही ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन करीब 26.30 करोड़ हो गया है. भारत और विदेश की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 161.67 करोड़ है. यह इमरान हाशमी के करियर की बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म बन गई है.
इमरान की स्क्रीन प्रेजेंस पर फिदा फैंस
फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इमरान हाशमी के फैंस उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और चार्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह देखने को मिल रहा है. आवारापन 2 में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसे विशेष भट्ट ने विशेष फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.
बटवारा 1947 से थी टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 का सामना सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म बटवारा 1947 से हुआ. हालांकि, अब तक के कलेक्शन में इमरान हाशमी की फिल्म काफी आगे निकल चुकी है.
ये भी पढ़ें