Public Reaction on Ghis Ghis Ghis Song: 'घिस घिस घिस' भोजपुरी गाने पर अक्षरा सिंह के साथ ठुमका लगाते दिखे अक्षय कुमार, गाना सुन फैंस बोले 'एक खिलाड़ी दूसरा बिहारी... दोनों सब पर भारी'

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होने को तैयार है. ये गाना इसी फिल्म से जुड़ा है. इसमें स्टंट मेन अक्षय कुमार का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. टीप-टीप बरसा पानी से मशहूर हुए एक्टर को अब भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाते देखा जा सकता है, जिसको देख कर फैंस एक्साइटे्ड नजर आ रहे हैं.

Ghis Ghis Ghis Song
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह कोई एक्शन फिल्म या स्टंट नहीं, बल्कि एक भोजपुरी गाना बन रहा है. सोशल मीडिया पर इन दिनों 'घिस घिस घिस' गाना तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के साथ जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. गाने में दोनों की एनर्जी और देसी अंदाज ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

'वेलकम टू द जंगल' से जुड़ा है गाना
यह गाना फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से जुड़ा हुआ है. खास बात यह है कि इस ट्रैक में भोजपुरी तड़का लगाया गया है, जिसने भोजपुरी दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. गाने में बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री का मेल देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके वीडियो क्लिप्स वायरल होने लगे. कई लोग अक्षय कुमार को भोजपुरी गाने पर डांस करते देखकर हैरान भी नजर आए, क्योंकि ऐसा अंदाज उनके फैंस ने पहले कम ही देखा है.

अक्षरा सिंह और अक्षय की केमिस्ट्री ने जीता दिल
गाने में अक्षरा सिंह अपने देसी अंदाज में नजर आ रही हैं. वहीं अक्षय कुमार भी पूरी मस्ती के साथ भोजपुरी बीट पर ताल मिलाते दिखाई दे रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. खासकर डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. गाने में रंग-बिरंगा सेट, देसी माहौल और भोजपुरी स्टाइल का तड़का देखने को मिल रहा है, जिसने इसे और भी खास बना दिया है.

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, 'एक खिलाड़ी दूसरा बिहारी... दोनों सब पर भारी'. वहीं कई लोगों ने अक्षय कुमार के भोजपुरी अंदाज की तारीफ की और कहा कि उन्होंने इस गाने में पूरी मेहनत दिखाई है.

कुछ फैंस ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब अक्षय कुमार को भोजपुरी फिल्मों में भी हाथ आजमाना चाहिए. वहीं कई यूजर्स ने अक्षरा सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस और डांस की तारीफ की.

वहीं एक यूजर ने लिखा 'काश इस गाने में पवन सिंह का आवाज होता तो ये गाने इतिहास रच देता' 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED