अक्षय कुमार
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. शादी से पहले उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, जिनमें 70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रेखा का नाम भी शामिल रहा. हालांकि बाद में अक्षय ने 2001 में राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली. लेकिन इसके बाद भी अफवाहों का सिलसिला नहीं रुका. साल 2003 में उनका नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जोड़ा गया.
1990s: पूजा बत्रा के साथ शुरुआती रिश्ता
अक्षय कुमार के स्ट्रगल के दिनों में उनका नाम अभिनेत्री और मॉडल पूजा बत्रा से जोड़ा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात मॉडलिंग के दौर में हुई थी. कहा जाता है कि जब अक्षय इंडस्ट्री में पैर जमा रहे थे, तब पूजा उनके करीब थीं. हालांकि, जैसे-जैसे अक्षय का करियर आगे बढ़ा, दोनों अलग हो गए. हालांकि उनके इस रिश्ते को लेकर कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई.
1992: आयशा जुल्का के साथ नाम जुड़ने की चर्चा
फिल्मों में साथ काम करने के दौरान अक्षय और आयशा जुल्का के करीब आने की खबरें सामने आई थीं. दोनों की साथ में पहली फिल्म खिलाड़ी थी. हालांकि, दोनों में से किसी ने कभी रिश्ते की पुष्टि नहीं की. दोनों की प्रेम कहानी की खबर केवल फिल्मी गलियारों की चर्चा बन कर रह गई.
1996: रेखा के साथ सबसे चर्चित अफवाह
90 के दशक में अक्षय कुमार और रेखा के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं. फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' के दौरान दोनों की नजदीकियों की चर्चा हुई. उस वक्त रेखा इंडस्ट्री की बड़ी स्टार थीं और उम्र में भी अक्षय से काफी बड़ी थीं. हालांकि रेखा संग उड़ते अफवाह के दौरान अक्षय रवीना टंडन के साथ सीरियस रिलेशनशीप में थे. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रेखा और अक्षय के बीच खास बॉन्डिंग थी, लेकिन दोनों ने कभी इसे स्वीकार किया. बाद में यह चर्चा धीरे-धीरे खत्म हो गई.
1996: रवीना टंडन के साथ गंभीर रिश्ता
अक्षय और रवीना टंडन की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों जगह चर्चा में रही. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात फिल्मों के दौरान हुई और रिश्ता काफी गंभीर होता चला गया. यहां तक कि मीडिया में गुपचुप सगाई की खबरें भी सामने आईं. हालांकि, बाद में रिश्ता टूट गया. रवीना ने इंटरव्यू में इशारों में भरोसा टूटने जैसी बातें कही थीं, हालांकि अक्षय ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की.
1999-2000: शिल्पा शेट्टी के साथ प्यार और विवाद
रवीना के बाद अक्षय का नाम शिल्पा शेट्टी से जुड़ा. दोनों फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के सेट पर करीब आए और रिश्ता काफी सीरियस बताया गया. मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया कि दोनों की शादी की बातें भी चल रही थीं. लेकिन बाद में उनका ये रिश्ता भी टूट गया. शिल्पा ने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें धोखा मिला. अक्षय उनके साथ ट्विंकल खन्ना को भी डेट कर रहे थे.
2000: ट्विंकल खन्ना से मुलाकात और प्यार
अक्षय और ट्विंकल की मुलाकात फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' के दौरान हुई. धीरे-धीरे दोनों करीब आए. एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था कि ट्विंकल से रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ और फिर प्यार में बदल गया. दोनों ने 17 जनवरी 2001 को शादी कर ली. आज के डेट में उनके दो बच्चे हैं.
2003-2004: प्रियंका चोपड़ा के साथ शादी के बाद चला अफेयर?
शादी के बाद अक्षय का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी केमिस्ट्री चर्चा में रही. दोनों 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' से करीब आए. मीडिया रिपोर्ट्स में अफेयर की खबरें आईं, लेकिन दोनों ने कभी रिश्ते की पुष्टि नहीं की. बाद में ऐसी खबरें आईं कि परिवार में असहजता के चलते दोनों ने साथ काम करना कम कर दिया.
ये भी पढ़ें