बांध लें कुर्सी की पेटी, अप्रैल में आ रहा है फिल्मों का तूफान... थिएटर में एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का लगेगा जबरदस्त तड़का

फिल्मी शौकीनों के लिए अप्रैल का महीना किसी उत्सव से कम नहीं होने वाला है. महीने की शुरुआत 2 अप्रैल को भक्तिमय फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान' से होगी.

अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्में
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

अप्रैल का महीना सिनेमाघरों के लिए धमाकेदार रहने वाला है. एक्शन हो या रोमांस, हंसी हो या हॉरर, हर तरह के दर्शकों के लिए इस महीने हर तरह की फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. अप्रैल में थिएटर देशभक्ति से लेकर भक्ति तक के रंगों से रंगने को तैयार है. आइये जानते हैं किस तारीख को कौन-सी फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए रिलीज होने जा रही है.

1. चिरंजीवी हनुमान
अप्रैल की शुरुआत आस्था और भक्ति के अद्भुत विजुअल्स से भरा होने वाला है. माइथोलॉजिकल शैली की यह फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज होने को तैयार है. इस फिल्म को आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. 

2. अवारापन 2
साल 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब इसका सीक्वल 'अवारापन 2' 3 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. यह फिल्म कई फिल्मों के साथ टकराती दिखेगी.

3. भूत बंगला
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' घोषणा होने के पहले दिन से ही फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई है. 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और मनोज जोशी जैसे कलाकार दिखाई देंगे, जिनकी मौजूदगी इस फिल्म को नए मकाम पर ले जा सकती है. इस फिल्म में दर्शकों को डर और हंसी, दोनों का मजा एक साथ मिलेगा.

4. डकैत 
हालांकि यह फिल्म अलग जॉनर की है, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 10 अप्रैल रखी है, जो बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला से भिड़ती नजर आएगी. इसमें मृणाल ठाकुर और आदि विशेष प्रमुख भूमिका निभाते नजर आएंगे. डकैत को हिंदी के साथ तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा.

5. मातृभूमि
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नया नाम अब 'मातृभूमि' है, जो 17 अप्रैल को रिलीज होने को तैयार बैठी है. ये सलमान खान की बहुत बड़ी फिल्म है. फिल्म को एक फायदा यह मिलेगा कि इसके टक्कर में दूसरी फिल्म नहीं होगी. हो सकता है कि तबतक धुरंधर का खुमार भी थोड़ा कम हो जाए, जिसका फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिलेगा. फिल्म देशभक्ति और एक्शन का मजबूत मेल है, जो एक ऐतिहासिक घटना पर आधारित है. 

6. गिन्नी वेड्स सनी 2
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की जोड़ी अप्रैल का आखिरी हफ्ता रोमांस से भरने के लिए तैयार है. 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' विक्रांत मैस्सी और यामी गौतम की 2020 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है, जिसमें दर्शकों को इस बार नई केमिस्ट्री और नई कहानी देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED