Advertisement

अब हॉलीवुड में परचम लहराने को तैयार हैं आलिया भट्ट, नेटफ्लिक्स की इस फिल्म से कर रही हैं डेब्यू

आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. यह फिल्म बहुत बड़ी हिट रही है. इसके बाद आलिया ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में नजर आएंगी. करण जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह, शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी अहम भूमिका में हैं.

Alia Bhatt (Photo: Instagram)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 08 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST
  • गंगूबाई की सफलता के बाद आलिया के लिए एक और गुड न्यूज़
  • हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं आलिया भट्ट

हाल ही में रिलीज़ हुई ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट को हर तरफ से वाहवाही मिल रही है. फिल्म में उनकी एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए कम है. और अब आलिया भट्ट नेटफ्लिक्स की इंवेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं.

इस फिल्म में आलिया को "वंडर वुमन" अभिनेता गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ अभिनय करने का मौका मिल रहा है.नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भट्ट की कास्टिंग की घोषणा की. इस फिल्म का निर्देशन टॉम हार्पर करेंगे. 

इन फिल्मों में भी नजर आएंगी आलिया: 

उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. यह फिल्म बहुत बड़ी हिट रही है. इसके बाद आलिया ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में नजर आएंगी. करण जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह, शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी अहम भूमिका में हैं.

फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है. आलिया ने अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म डार्लिंग्स की शूटिंग पूरी कर ली है. इसके अलावा वह रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में और कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ जी ले जरा में भी नजर आएंगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement