Advertisement

शादी में आलिया-रणबीर को मिला अनोखा तोहफा, फैन ने दिया गोल्ड बुके

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के मौके पर एक फैन ने उन्हें गोल्ड प्लेटेड बुके गिफ्ट किया है. आज दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं.

आलिया-रणबीर
gnttv.com
  • मुंबई,
  • 13 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST
  • रणबीर-आलिया को मिला खास तोहफा
  • आज आलिया कर सकती हैं शादी का ऐलान

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं. इससे पहले आज रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में गणेश पूजा की गई. इसके बाद दोपहर करीब दो बजे मेहंदी की रस्म हुई. जिसमें रणबीर के परिवार से करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी, करीना कपूर खान, आधार जैन और अरमान जैन को समारोह के लिए पहुंचते देखा गया. इन सब के बीच सूरत के एक ज्वैलर ने दोनों के लिए एक खास तोहफा तैयार किया है. 

रणबीर-आलिया को मिला खास तोहफा
रणबीर कपूर के फैन क्लब ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति दोनों के लिए सोने का गुलदस्ता लिए दिखाई दे रहा है. ट्वीट के मुताबिक, रणबीर और आलिया ने इसे गेस्ट के तौर पर सूरत के एक ज्वैलर से रिसीव किया. रणबीर के फैन क्लब ने एक ट्वीट के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें लिखा था, "सूरत के एक जौहरी ने रणबीर और आलिया को एक गोल्ड प्लेटेड गुलदस्ता #RanbirAliaWedding गिफ्ट किया."

आज आलिया कर सकती हैं शादी का ऐलान
वहीं सूत्रों की मानें तो आज आलिया भट्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने और रणबीर की शादी का ऐलान कर सकती हैं. आलिया के एक करीबी सूत्र का कहना है कि, "ऐसी चर्चा है कि आलिया आज अपने इंस्टाग्राम पेज पर रणबीर कपूर से अपनी शादी की घोषणा करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट कर सकती हैं. ब्रह्मपुत्र फिल्म का केसरिया गाना भी आज इसलिए रिलीज किया गया है." फिलहाल सभी की निगाहें आलिया के सोशल मीडिया हैंडल पर हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement