Advertisement

अनिल कपूर ने शेयर किया फिल्म इंडस्ट्री में 40 सालों का अनुभव, बोले- एक चीज जो नहीं बदली है वो...

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने अपने चार दशक लंबे सफर की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं. एक्टर ने अनुपम खेर, अरुणा ईरानी, ​​माधुरी दीक्षित के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड की तस्वीरें पोस्ट की हैं.

Anil Kapoor
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST
  • अनिल कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में साल 1979 में कदम रखा
  • इस सीरीज में अनिल आर्म्स डीलर शैली रूंगटा का रोल प्ले कर रहे हैं.

अनिल कपूर लगभग चार दशक से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. वे अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कई पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ थ्रो बैक तस्वीरें पोस्ट की हैं. ये तस्वीरें फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान की हैं. इसमें वे कई एक्टर्स के साथ नजर आ रहे हैं.

माधुरी के साथ दीं सुपरहिट फिल्में

पहली तस्वीर में अनिल अपने करीबी दोस्त अनुपम खेर और अरुणा ईरानी के साथ नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में उनके साथ माधुरी दीक्षित हैं. ये तस्वीरें बेटा फिल्म को मिले फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान की हैं. माधुरी और अनिल ने 'पुकार', 'तेजाब', 'परिंदा', 'बेटा' और 'राम लखन' में साथ काम किया है. 2019 में 'टोटल धमाल' के लिए ये जोड़ी फिर साथ आई थी. दोनों की जोड़ी एक समय में सुपरहिट रही है.

अनिल ने साझा किया 4 दशक का अनुभव

तस्वीरों की सीरीज पोस्ट करते हुए अनिल ने लिखा, "4 दशकों में जहां मैं रहा हूं, किस्मत बदल गई, प्रतिभा बदल गई, पसंद बदल गई और दर्शक निश्चित रूप से बदल गए हैं... एक चीज जो नहीं बदली है वो है कड़ी मेहनत, दृढ़ता और दृढ़ विश्वास, ये वो अवॉर्ड हैं जो चोट नहीं पहुंचाते हैं." बता दें, 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' के जरिए अनिल ने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

 

'द नाइट मैनेजर' में आएंगे नजर

अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आदित्य रॉय कपूर के साथ एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में दिखाई देंगे.  इस सीरीज में अनिल आर्म्स डीलर शैली रूंगटा का रोल प्ले कर रहे हैं. अनिल और आदित्य के साथ इस स्पाई थ्रिलर में शोभिता भी नजर आएंगी. ये सीरीज 17 फरवरी, 2023 से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इसके अलावा उनके पास ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म 'फाइटर' भी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement